अक्षय कुमार की ''हाउसफुल 4'' के लिए कपिल शर्मा ने बदले नियम

टीवी पर कमबैक के बाद से ‘द कपिल शर्मा शो’ दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शादी के बाद कपिल ने शो के शूट टाइम में बदलाव किये हैं. ऐसा इसलिए ताकि वो शूटिंग से जल्दी फ्री होकर पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ घर पर समय बिता सके. कपिल के नये शूटिंग शेड्यूल को उनकी […]

टीवी पर कमबैक के बाद से ‘द कपिल शर्मा शो’ दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शादी के बाद कपिल ने शो के शूट टाइम में बदलाव किये हैं. ऐसा इसलिए ताकि वो शूटिंग से जल्दी फ्री होकर पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ घर पर समय बिता सके. कपिल के नये शूटिंग शेड्यूल को उनकी टीम भी फॉलो कर रही है. लेकिन अब रिपोर्ट्स हैं कि अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 के लिए कपिल शर्मा ने अपने बनाये रूल्स में बदलाव किये हैं.

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, दिन के समय शो की शूटिंग करने वाले कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार की रिक्वेस्ट पर शेड्यूल चेंज किया है. हाउसफुल 4 की टीम के साथ मॉर्निंग में शूटिंग रखी गयी है. अक्षय चाहते थे कि शूट जल्दी खत्म हो जाये.

सूत्र के अनुसार- अक्षय ने वादा किया कि वे सुबह 6 बजे सेट पर आये जायेंगे. 2 एपिसोड के लिए शूट टाइम सुबह 6.30 बजे रखा गया. पहला शूट मेल एक्टर्स बॉबी देओल, रितेश देशमुख और चंकी पांडे के साथ होगा. दूसरा शूट कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े के साथ किया जायेगा.

अक्षय कुमार की रिक्वेस्ट को ध्यान में रखते हुए कपिल ने अपने क्रू को सुबह 4 बजे सेट पर रिपोर्ट करने को कहा है. वहीं कपिल की टीम के मेंबर्स सुबह 5 बजे सेट पर पहुंचेंगे. खबरें हैं कि कपिल की टीम हाउसफुल 4 के एपिसोड्स को धमाकेदार बनाने की जोरदार तैयारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >