SRK बोले- असल जीवन की कहानियों से दर्शकों को बांधे रखता है TED Talk

मुंबई : ‘टेड टॉक’ के दूसरे सीजन के होस्ट के रूप में वापसी करने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान का मानना है कि यह शो असल जीवन की कहानियों से दर्शकों को बांधे रखता है. शाहरुख ने कहा, यह शो किसी के जीवन की ‘अच्छी बातों’ को लोगों तक पहुंचाता है. लोग नयी बातों के मुकाबले […]

मुंबई : ‘टेड टॉक’ के दूसरे सीजन के होस्ट के रूप में वापसी करने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान का मानना है कि यह शो असल जीवन की कहानियों से दर्शकों को बांधे रखता है.

शाहरुख ने कहा, यह शो किसी के जीवन की ‘अच्छी बातों’ को लोगों तक पहुंचाता है. लोग नयी बातों के मुकाबले अच्छी बातों से प्रेरित होते हैं, चाहे वे किसी भी तरह से कही जाएं. मनोरंजन के दो पहलू होते हैं, या तो यह आपको हंसा सके या फिर यह आपको बांधकर रख सके.

उन्होंने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘टेड टॉक’ में आप नये लोगों से मिलते हैं, बातें करते हैं और वे लोग अपनी बातों से लोगों के जीवन पर छाप छोड़ते हैं.

बातें करना आसान होता है, लेकिन संबंधित राह पर चलना मुश्किल होता है. शाहरुख ने शो के बारे में कहा, मुझे यहां लोगों के दिल और दिमाग में झांकने का मौका मिलता है तथा इस तरह मैं बहुत कुछ सीखता हूं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >