यो यो हनी सिंह को महिला आयोग ने भेजा नोटिस, ''मखना गाने पर है विवाद

मुंबई: मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह अपने एक हालिया गाने की वजह से विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं. खबर है कि पंजाब राज्य के महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है. हनी सिंह पर उनके गाने ‘मखना’ में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप है. पंजाब राज्य महिला आयोग […]

मुंबई: मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह अपने एक हालिया गाने की वजह से विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं. खबर है कि पंजाब राज्य के महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है. हनी सिंह पर उनके गाने ‘मखना’ में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप है. पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा मनीषा गुलाटी का कहना है कि ‘मखना’ गाने में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है और आयोग ने खुद संज्ञान लेते हुए यह नोटिस भेजा है.

उन्होंने बताया कि हनी सिंह के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. गुलाटी ने इस संदर्भ में एक चिट्ठी लिखकर हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक गाने को पंजाब में बैन किया जाना चाहिए. बता दें कि ये गाना दिसंबर 2018 में रिलीज हुआ था.

इस गाने को हनी और नेहा कक्कड़ ने गाया है. टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया गया था. गाने को काफी पसंद किया गया था. गाने के लिरिक्स हनी सिंह के ही हैं. बता दें कि 2013 में हनी सिंह के गाने ‘मैं हूं बलात्कारी’ को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >