#OathCeremony: लोकसभा में हेमामालिनी की ''राधे-राधे''

नयी दिल्ली : मथुरा संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित भाजपा सांसद हेमामालिनी मंगलवार को लोकसभा सदस्यता की शपथ लेने के बाद ब्रज क्षेत्र का प्रसिद्ध अभिवाद ‘राधे-राधे’ करना नहीं भूलीं. हेमामालिनी जब शपथ लेने जा रही थीं तो भाजपा के कई सदस्यों ने ‘राधे-राधे’ कहकर उनका अभिवादन किया. बादामी रंग की साड़ी पहने हेमामालिनी ने हिन्दी […]

नयी दिल्ली : मथुरा संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित भाजपा सांसद हेमामालिनी मंगलवार को लोकसभा सदस्यता की शपथ लेने के बाद ब्रज क्षेत्र का प्रसिद्ध अभिवाद ‘राधे-राधे’ करना नहीं भूलीं.

हेमामालिनी जब शपथ लेने जा रही थीं तो भाजपा के कई सदस्यों ने ‘राधे-राधे’ कहकर उनका अभिवादन किया. बादामी रंग की साड़ी पहने हेमामालिनी ने हिन्दी में शपथ ली.

शपथ लेने के बाद हेमामालिनी ने ब्रज का प्रसिद्ध अभिवादन ‘राधे-राधे’ किया. साथ ही उन्होंने ‘कृष्णं वन्दे जगदगुरुम्’ कहकर अपने आराध्य भगवान कृष्ण का भी स्मरण किया. हेमामालिनी लगातार दूसरी बार मथुरा संसदीय सीट से निर्वाचित हुई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >