14 किमी पैदल चलकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं स्मृति इरानी, एकता कपूर भी थीं साथ

मुंबई : लोकसभा चुनाव में अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर ऐतिहासिक जीत के बाद हर तरफ स्मृति इरानी के ही चर्चे हैं. इस शानदार जीत के बाद वह मुंबई में 14 किलोमीटर पैदल चलकर सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचीं. इस दौरान उनके साथ फिल्ममेकर एकता कपूर भी थीं. एकता कपूर […]

मुंबई : लोकसभा चुनाव में अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर ऐतिहासिक जीत के बाद हर तरफ स्मृति इरानी के ही चर्चे हैं.

इस शानदार जीत के बाद वह मुंबई में 14 किलोमीटर पैदल चलकर सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचीं. इस दौरान उनके साथ फिल्ममेकर एकता कपूर भी थीं. एकता कपूर ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.

मंदिर में दर्शन से पहले एकता ने स्मृति इरानी के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर की. तस्वीर शेयर करते हुए एकता ने कैप्शन लिखा, सिद्धि विनायक तक 14 किमी चलने के बाद का ग्लो. एकता के इस पोस्ट पर स्मृति इरानी ने कमेंट किया, यह भगवान की इच्छा थी, भगवान दयालु हैं.

स्मृति के कमेंट पर एकता ने रिप्लाई करते हुए लिखा, स्मृति तुम पैदल चलकर गयी. यह तुम्हारी दृढ़ इच्छाशक्ति है. एकता ने स्मृति के साथ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वह कह रही हैं, 14 किमी तक बिना जूते के सिद्धि विनायक मंदिर. ओ गॉड, मुझे यकीन नहीं हो रहा है.

इस पर स्मृति जवाब देती हैं कि यह भगवान की मर्जी है. बतातेचलें कि एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के जरिये स्मृति इरानी ने घर-घर में पहचान बना लीथी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >