VIRAL : करण जौहर को डेट कर रहे हैं प्रबल गुरुंग? डिजायनर ने कह दी यह बात...

न्यूयॉर्क : फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करन जौहर के साथ अपनी एक तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कहा कि उनका फिल्मकार के साथ प्रेम संबंध नहीं है. नेपाली मूल के डिजाइनर ने कहा कि जब उन्होंने उनकी तस्वीर के नीचे कैप्शन में ‘प्यार किया तो डरना क्या’ लिखा […]

न्यूयॉर्क : फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करन जौहर के साथ अपनी एक तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कहा कि उनका फिल्मकार के साथ प्रेम संबंध नहीं है.

नेपाली मूल के डिजाइनर ने कहा कि जब उन्होंने उनकी तस्वीर के नीचे कैप्शन में ‘प्यार किया तो डरना क्या’ लिखा था, तो यह सिर्फ मजाक के लिहाज से था. फिल्मकार को उनके 47वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए गुरुंग ने यह तस्वीर साझा की थी.

जौहर ने इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, खुद पर काबू रखो भइया. फोटो को लेकर हुई फजीहत के बाद गुरुंग ने एक बयान में कहा कि जौहर उनके प्रिय मित्रों में से एक हैं लेकिन वे डेट नहीं कर रहे.

उन्होंने कहा, क्या हम कृपया कुछ हास्य और हल्काफुल्कापन रख सकते हैं. मुझे यह कहने की जरूरत महसूस करते हुए बेहद दुख और निराशा हो रही है लेकिन आधिकारिक रूप से स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहूं- मेरा करन जौहर के साथ प्रेम संबंध नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >