इस वजह से मास्को एयरपोर्ट में फंसे बिग बॉस के पूर्व कंटेस्‍टेंट करणवीर बोहरा

मुंबई : टेलीविजन जगत के अभिनेता करणवीर बोहरा ने बुधवार को कहा कि पासपोर्ट संबंधी कुछ मुद्दों के कारण उन्हें मास्को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है. अभिनेता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस घटना का जिक्र किया, जिसके बाद रूस में भारतीय दूतावास ने मदद के लिए अधिकारियों से संपर्क किया है. ‘मैककॉफी बॉलीवुड […]

मुंबई : टेलीविजन जगत के अभिनेता करणवीर बोहरा ने बुधवार को कहा कि पासपोर्ट संबंधी कुछ मुद्दों के कारण उन्हें मास्को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है. अभिनेता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस घटना का जिक्र किया, जिसके बाद रूस में भारतीय दूतावास ने मदद के लिए अधिकारियों से संपर्क किया है. ‘मैककॉफी बॉलीवुड फिल्म फेस्टिवल’ के लिए वहां गए अभिनेता ने ट्विटर पर इस बारे में बताया है.

अभिनेता ने ट्वीट किया कि पासपोर्ट थोड़ा क्षतिग्रस्त है, इस कारण मास्को एयरपोर्ट पर व्यर्थ में समय जाया हो रहा है. वे मुझे वापस भारत भेजना चाहते हैं. अपने ट्वीट में उन्होंने रूस में भारतीय दूतावास के टि्वटर अकाउंट का भी उल्लेख किया.

इस पर रूस में भारतीय दूतावास के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने जवाब देते हुए कहा कि दूतावास के अधिकारी मुद्दे को सुलझाने के लिए रूस के अधिकारियों के संपर्क में हैं. इस जवाब के बाद अभिनेता ने दूतावास का शुक्रिया अदा किया.

बता दें कि करणवीर बोहरा पॉपुलर टीवी एक्‍टर हैं. वे कसौटी जिंदगी की, कुबूल है और दिल से दी दुआ जैसे सीरीयल्‍स का हिस्‍सा रह चुके हैं. बिग बॉस 12 में कंटेस्‍टेंट के रूप में पहुंचे करणवीर बोहरा खासा सुर्खियों में रहे थे. वे टॉप 4 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे थे. करणवीर की फैमिली ने भी करणवीर को जमकर सपोर्ट किया था. बता दें कि दीपिका कक्‍कड़ इस सीजन की विजेता रही थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >