Mrs Funnybones ट्विंकल खन्ना ने अपने फिल्मी करियर पर कह दी ऐसी बात...

मुंबई : ‘मेला’ और ‘बरसात’ जैसी फिल्मों में नजर आयीं अदाकारा ट्विंकल खन्ना का कहना है कि उन्होंने जो फिल्में कीं उन पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए और उन्हें कोई नहीं देखे. अपनी किताब ‘पायजामाज आर फॉरगिविंग’ के विमोचन समारोह के दौरान ट्विंकल ने पत्रकारों से कहा, मैंने कोई हिट फिल्म नहीं दी. मैंने जो […]

मुंबई : ‘मेला’ और ‘बरसात’ जैसी फिल्मों में नजर आयीं अदाकारा ट्विंकल खन्ना का कहना है कि उन्होंने जो फिल्में कीं उन पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए और उन्हें कोई नहीं देखे.

अपनी किताब ‘पायजामाज आर फॉरगिविंग’ के विमोचन समारोह के दौरान ट्विंकल ने पत्रकारों से कहा, मैंने कोई हिट फिल्म नहीं दी. मैंने जो भी फिल्में की उन पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए और कोई उन्हें नहीं देखे.

अधिकतर समय, मैं अल्जाइमर (भूलने की बीमारी) होने और अपना फिल्मी करियर याद ना होने का नाटक करती हूं और इससे मुझे खुशी मिलती है.

किताब ‘पायजामाज आर फॉरगिविंग’ के लाॅन्च समारोह में मौजूद करण जौहर ने ट्विंकल की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक ‘बेहतरीन’ लेखिका हैं जो रूढ़िवादी विचारों को तोड़ती हैं.

समारोह में ट्विंकल अक्षय कुमार, सोनम कपूर, रणवीर सिंह, बॉबी देओल और डिम्पल कपाड़िया सहित कई हस्तियों ने शिरकत की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >