Mr & Mrs श्रेयस तलपड़े को 14 साल से था जिसका इंतजार, घर आयी वह ”खुशी”

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े और उनकी पत्नी दीप्ति के यहां सेरोगेसी से बच्चीजन्मी है. श्रेयस ने बताया कि सरोगेट मां का चुनाव करना उनकी जिंदगी का बेहतरीन फैसला है. अभिनेता पत्नी के साथ हांगकांग में थे तभी यह खबर आयी कि बच्ची किसी भी वक्त जन्म ले सकती है जिसके बाद उन्होंने तत्काल […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े और उनकी पत्नी दीप्ति के यहां सेरोगेसी से बच्चीजन्मी है. श्रेयस ने बताया कि सरोगेट मां का चुनाव करना उनकी जिंदगी का बेहतरीन फैसला है.

अभिनेता पत्नी के साथ हांगकांग में थे तभी यह खबर आयी कि बच्ची किसी भी वक्त जन्म ले सकती है जिसके बाद उन्होंने तत्काल वापस आने का फैसला किया.

श्रेयस ने एक बयान में कहा, वह थोड़ी जिद्दी है और ऐसा लगता है कि वह हमसे कह रही है कि मेरे बिना कहां जा रहे हैं? वापस आइए.

दंपति की शादी को 14 साल हो गये हैं. उन्होंने कहा कि बच्ची के नाम पर अभी फैसला नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >