जब कुशाल टंडन ने एकता कपूर की ”नागिन” का उड़ाया मजाक, मिला ऐसा करारा जवाब

टीवी सेलीब्रिटीज इनदिनों अक्‍सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे की टांग खिंचाई करते नजर आते हैं. हाल ही में टीवी एक्‍टर कुशाल टंडन ने ट्विटर पर एकता कपूर का मजाक उड़ाया है. दरअसल टीवी एक्‍ट्रस अनीता हंसनदानी ने ट्विटर पर एक पोस्‍ट लिखा,’ मेरी पीठ थपथपानी चाहिए. मैंने फ्लाइट में एक के बाद एक ‘जग्‍गा […]

टीवी सेलीब्रिटीज इनदिनों अक्‍सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे की टांग खिंचाई करते नजर आते हैं. हाल ही में टीवी एक्‍टर कुशाल टंडन ने ट्विटर पर एकता कपूर का मजाक उड़ाया है.

दरअसल टीवी एक्‍ट्रस अनीता हंसनदानी ने ट्विटर पर एक पोस्‍ट लिखा,’ मेरी पीठ थपथपानी चाहिए. मैंने फ्लाइट में एक के बाद एक ‘जग्‍गा जासूस’ और ‘जब हैरी मेट सेजल’ देख डाली और वह भी बिना सिर दर्द की गोली खाये.’

अनीता के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा,’ आपकी पीठ पर थपकी थपकी थपकी. मुझे समझ नहीं आता कि नागिन के दर्शकों को हमें क्या देना चाहिए? यह सिर्फ मजाक है. कोई विवाद नहीं चाहिये.’ बता दें कि एकता कपूर के सीरीयल नागिन में इच्‍छाधारी नागिन का किरदार निभाने जा रही हैं.

अपने सीरीयल का मजाक बनता देख एकता कपूर ने लिखा,’ जो सीन आपने मेरे शो के लिए शूट किया था, उसके लिए कोई मेरी पीठ थपथपाये. हा हा हा, मजाक कर रही हूं.’ कुशाल ने इस पर लिखा- साहस दिखाना सेक्सी होता है.

लेकिन एकता कपूर यहीं चुप नहीं रही उन्‍होंने लिखा,’ अच्‍छी एक्टिंग करना और सेक्‍सी होता है. आपको ट्राई करना चाहिए. हालांकि आप शो में शानदार नजर आ रहे हैं. लेकिन इसके बाद कुशाल ठंडे पड़ गये. उन्होंने जवाब में लिखा’ इंतजार कर रहा हूं जब हम खत्म करें और रिलीज हो. आपके क्रिएटिव वर्ल्ड का हिस्सा बन कर लकी महसूस करता हूं. जहां तक एक्टिंग की बात है वो आपके गाइडेंस में सीख जाऊंगा.’

बता दें अनीता हंसनदानी टीवी के फेमस शो ‘ये है मोहब्‍बतें’ में शगुन का किरदार निभा रही हैं. अनीता टीवी इंडस्‍ट्री की स्‍टाइलिश एक्‍ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं. वे इससे पहले ‘क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘काव्‍याजंलि’ और कयामत जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >