100 Years of Raj Kapoor: कल्ट फिल्मों के हैं शौकीन तो… इस वीकेंड थियेटर्स में देखें राज कपूर की ये 7 मूवीज

100 Years of Raj Kapoor: प्रतिष्ठित अभिनेता-निर्देशक राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर पीवीआर और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन उनकी कल्ट फिल्में फिर से रिलीज कर रहे हैं. जानें कौन सी फिल्म देख सकते हैं.

100 Years of Raj Kapoor: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन राज कपूर का 14 दिसंबर को 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है. इस खास मौके को कपूर फैमिली ने काफी ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट करने का फैसला लिया है. बड़े स्टार्स के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लीजेंडरी एक्टर को आरके स्टूडियो में श्रद्धांजलि देंगे. पीवीआर और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन शोमैन के गोल्डन एरा को याद करने के लिए उनकी कल्ट फिल्में फिर से रिलीज करने वाली है. यह महोत्सव 13 से 15 दिसंबर तक 34 शहरों के 101 सिनेमाघरों में चलेगा.

यहां राज कपूर की 7 फिल्में हैं, जिन्हें आप इस वीकेंड बड़े पर्दे पर देख सकते हैं

  • आग (1948)
  • बरसात (1949)
  • आवारा (1951)
  • जागते रहो (1956)
  • जिस देश में गंगा बहती है (1960)
  • संगम (1964)
  • बॉबी (1975)

आग

इस फिल्म में राज कपूर ने कई चीजें पहली बार की. जैसे निर्देशन, नए बैनर आरके फिल्म्स के तहत बनी पहली फिल्म और नरगिस संग ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री, जिसने हिंदी सिनेमा में धूम मचा दी थी. हालाकि मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं रही.

बरसात

इस ब्लॉकबस्टर के साथ राज कपूर ने निर्देशक के रूप में अपनी पहली हिट फिल्म बनाई. बरसात की बड़ी सफलता के बाद राज ने आरके स्टूडियो ली.

Also Read- झारखंड के इस शहर में 3 दिन तक देखें राज कपूर की यादगार फिल्में, ‘आग’ से शुरू, ‘श्री 420’ पर खत्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >