निया शर्मा की लव लाइफ में हुई नए शख्स की एंट्री? तस्वीर वायरल होते ही शुरू हुई डेटिंग की अफवाह

टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस निया शर्मा मालदीव में अपनी छुट्टियों का आनंद ले रही हैं. हाल ही में उनकी एक तस्वीर सिकंदर सिंह संग सामने आई है, जिससे डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं. जानिए कौन हैं सिकंदर सिंह.

Who Is Sikander Singh: टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों अपनी मालदीव वेकेशन को लेकर सुर्खियों में हैं. 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' खत्म होने के बाद निया छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंची हैं. हालांकि, इस बार उनकी ट्रिप सिर्फ वेकेशन तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनकी एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू कर दी है. निया ने सिकंदर सिंह के साथ नजर आईं. तस्वीर सामने आते ही फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या निया और सिकंदर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, एक्ट्रेस और सिकंदर सिंह दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

Who Is Sikander Singh? निया शर्मा के साथ दिखे सिकंदर सिंह कौन हैं?

निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं, वहीं सिकंदर सिंह को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, बताया जाता है कि उनके बॉलीवुड से कुछ कनेक्शन हैं. सिकंदर एक्टर और निर्माता निखिल द्विवेदी के करीबी बताए जाते हैं. 6 जून को उन्होंने निखिल की तारीफ करते हुए उनकी फिल्म 'बंदर' को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने लिखा था,

परिवार का हिस्सा होने के नाते हमें अक्सर उस सफर को करीब से देखने का मौका मिलता है, जिसे दुनिया नहीं देख पाती. मुस्कान के पीछे की परेशानियां, आत्मविश्वास के पीछे के शक और हर सफलता के पीछे की लगातार मेहनत. यही चीज पिछली रात को इतना भावुक और खास बनाती है.

इसके अलावा सिकंदर सिंह के प्रोफेशन को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है.

'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' खत्म होने पर निया शर्मा हुईं इमोशनल

निया शर्मा 'लाफ्टर शेफ्स' का हिस्सा रही हैं. शो के तीसरे सीजन के खत्म होने के बाद उन्होंने सेट की कुछ तस्वीरें शेयर लिखा था,

लाफ्टर शेफ्स का आखिरी एपिसोड आज टेलीकास्ट होगा. मैं इसे उस जगह के रूप में याद रखूंगी, जहां मैं बिना दिमाग के पहुंची थी और पिछले दो सालों में सबसे ज्यादा हंसी. यहां मैंने अपने दिल का एक हिस्सा छोड़ दिया है. अब मैं पहले से बेहतर कुक भी बन गई हूं. जिंदगी में आगे बढ़ूंगी, लेकिन जब इन लोगों की याद आएगी तो आंखों में आंसू जरूर आएंगे. अलविदा.

निया शर्मा ने इन शोज में किया हैं काम

निया शर्मा 'लाफ्टर शेफ्स' के पहले सीजन से ही इसका हिस्सा रही हैं. इसके अलावा वह हाल ही में एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 (सीजन 16) में नजर आई थीं, जहां उन्होंने उर्फी जावेद के साथ 'मिसचीफ मेकर' की भूमिका निभाई थी. उन्होंने साल 2024 में फिक्शन टीवी पर वापसी करते हुए शो 'सुहागन चुड़ैल' में काम किया था. इस सुपरनैचुरल फैंटेसी ड्रामा में उन्होंने निगंधा नाम की नेगेटिव भूमिका निभाई थी.

इन एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है निया शर्मा का नाम

निया शर्मा का नाम इससे पहले भी कई एक्टर्स के साथ जोड़ा जा चुका है. उनका नाम वरुण जैन ('काली – एक अग्निपरीक्षा'), कुशाल टंडन ('एक हजारों में मेरी बहना है') और राहुल सुधीर ('इश्क में मरजावां 2') के साथ जुड़ा था. साल 2018 में निया ने हिंट दिया था कि वह किसी रिश्ते में हैं, लेकिन उन्होंने उस इंसान की पहचान कभी सार्वजनिक नहीं की.


ये भी पढ़ें: निया शर्मा का ड्रीम होम है बेहद खुबसूरत, आप भी देखें घर का ऑल व्हाइट इंटीरियर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >