Sanjay Nirupam: ‘कांग्रेस इतिहास बन चुकी उसका कोई भविष्य नहीं’, पार्टी से निकाले जाने पर जमकर बरसे संजय निरुपम

Sanjay Nirupam: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है. कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है और बीजेपी सहित अन्य दलों में शामिल हो गए. महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम को बुधवार देर रात पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया. इधर पार्टी से निकाले जाने के बाद निरुपम कांग्रेस पर जमकर बरसे. उन्होंने पार्टी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए.

Sanjay Nirupam: कांग्रेस से निष्कासित किये जाने के एक दिन बाद पूर्व सांसद संजय निरुपम ने गुरुवार को पार्टी नेतृत्व में जबरदस्त अहंकार होने का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस अब इतिहास बन चुकी है और उसका कोई भविष्य नहीं है. निरुपम ने यह भी कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) तीन ‘बीमार इकाईयों’ का एक विलय है.

कांग्रेस में 5 पावर सेंटर

संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस में पांच ‘पावर सेंटर’ है. गांधी परिवार के तीन सदस्य, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और के सी वेणुगोपाल (पार्टी महासचिव). उन्होंने दावा किया, वह नेहरूवादी धर्मनिरपेक्षता समाप्त हो चुकी है, जिनके समाज में धर्म की कोई जगह नहीं थी. विपक्षी एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद चंद्र पवार (राकांपा-एसपी) शामिल है.

कांग्रेस नेतृत्व में जबरदस्त अहंकार

निरुपम ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना को ज्यादा सीटें देने के लिए कांग्रेस की आलोचना करने को पार्टी विरोधी गतिविधियां करार नहीं दिया जा सकता. उत्तर मुंबई से पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि शिवसेना-यूबीटी के दिशा-निर्देशों पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ऐसे लोगों से घिरे हुए हैं, जिनकी जमीनी स्तर पर कोई पकड़ नहीं है. निरुपम ने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व लचर और पुराना हो चुका है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को जंग लग चुका है लेकिन पार्टी नेतृत्व में जबरदस्त अहंकार भरा हुआ है. संजय निरुपम ने कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले और वेणुगोपाल पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, भारत एक धार्मिक देश है लेकिन कांग्रेस ने अयोध्या में भगवान राम (मंदिर में राम लला की मूर्ति) की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कार्यक्रम करार दिया. कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को भी नकार दिया.

चार जून के बाद अपनी जमीन खिसकती हुई महसूस होगी

कांग्रेस की मुंबई इकाई के पूर्व प्रमुख ने यह भी दावा किया कि पार्टी के भीतर वैचारिक भ्रम व्याप्त है. निरुपम ने कहा कि उन्होंने जनता के बीच जो कहा, वह कांग्रेस के खिलाफ नहीं था बल्कि वह तो पार्टी से शिवसेना-यूबीटी के सामने आत्मसमर्पण नहीं करने को कह रहे थे. उन्होंने कहा, धर्मनिरपेक्षता का मतलब अपने धर्म की अवहेलना करना नहीं है. पूर्व सांसद ने कहा कि अगर पार्टी दूसरों के कहने पर अपने ही नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी तो पार्टी में कौन बचेगा? उन्होंने दावा किया, कांग्रेस अब इतिहास बन चुकी है और उसका कोई भविष्य नहीं है. निरुपम ने यह भी कहा कि जो लोग अपने राजनीतिक मृत्युलेख लिखना चाहते हैं उन्हें चार जून के बाद अपनी जमीन खिसकती हुई महसूस होगी.

कांग्रेस ने संजय निरुपम पर क्यों कार्रवाई की

गौरतलब है कि अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों पर संज्ञान लेते हुए खरगे ने बुधवार देर रात को निरुपम के निष्कासन को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी थी. उनको छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है. निरुपम ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया लेकिन कहा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने संबंधी सवाल पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की.

Also Read: कांग्रेस ने मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ मुकेश धनगर को उम्मीदवार बनाया, सीतापुर से बदला प्रत्याशी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >