Sanjay Dutt: संजय दत्त करनाल से कांग्रेस की टिकट पर लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, जानें एक्टर ने क्या दिया जवाब

Sanjay Dutt: लोकसभा चुनाव 2024 में बॉलीवुड कलाकारों की एंट्री होने लगी है. बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनौत को चुनावी मैदान में उतारा है, तो गोविंदा लोकसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए. अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी राजनीति में डेब्यू करने वाले हैं. इसपर एक्टर का भी बयान सामने आ चुका है.

Sanjay Dutt: संजय दत्त को लेकर कुछ दिनों से मीडिया में खबर आ रही है कि उन्हें कांग्रेस हरियाणा के करनाल से चुनावी मैदान में उतार सकती है. बीजेपी ने करनाल से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस बीच संजय दत्त ने एक्स पर पोस्ट डालकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है.

संजय दत्त ने अफवाहों को किया खारिज

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने और कांग्रेस में शामिल होने की खबर का पूरी तरह से खंडन कर दिया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट डाला और लिखा, मैं अपने राजनीति में शामिल होने की सभी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं. मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं या चुनाव नहीं लड़ रहा हूं. उन्होंने आगे लिखा, अगर भविष्य में वो ऐसा कुछ भी कदम उठाएंगे, तो इसकी जानकारी खुद देंगे. उन्होंने खबरों का खंडन करते हुए लोगों से अपील की है कि उनके बारे में जो भी खबरों चल रही हैं उस पर विश्वास करने से बचें.

संजय दत्त का राजनीति से पुराना रिश्ता

संजय दत्त का राजनीति से पुराना रिश्ता रहा है. इससे पहले 2009 में उन्होंने कुछ समय के लिए समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी. उन्हें सपा ने जनरल सेक्रेटरी बनाया था. हालांकि संजय दत्त अधिक दिनों तक सपा में नहीं रहे और 2010 में ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया. 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भी संजय दत्त के राजनीति में कदम रखने की खबर सामने आई थी. उस समय भी बॉलीवुड अभिनेता को सामने आकर बयान देना पड़ा था और खबर का खंडन किया था.

संजय दत्त के पिता सुनील दत्त थे सफल राजनेता

बॉलीवुड के कई कलाकारों ने राजनीति में कदम रखा, लेकिन चंद लोग की इसमें सफल हो पाए. सफल होने वाले कलाकारों में सुलीन दत्त का नाम गिना जाता है. सुनील दत्त ने 1984 में कांग्रेस की टिकट पर पहली बार मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था. जहां से उन्होंने पहली ही बार में शानदार जीत दर्ज की. उसके बाद वो इस सीट से लगातार पांचवीं बार जीतकर लोकसभा पहुंचे. निधन से पहले संजय दत्त केंद्र में कैबिनेट मंत्री भी रहे. 2004 में उन्हें खेल मंत्री बनाया गया था.

Also Read: रायबरेली या अमेठी से चुनाव लड़ेंगे वरुण गांधी? पीलीभीत से टिकट कटने पर कैसा था मेनका गांधी का रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >