Lok Sabha Election 2024: 'कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूजे के लिए', राजनाथ सिंह ने फिल्मी अंदाज में बोला हमला

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी, कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ रैली और जनसभा करने में जुट गई हैं. इसी सिलसिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान के झुंझुनू में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया. इस दौरान रक्षा मंत्री फिल्मी अंदाज में कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधने के लिए दो फिल्मी गानों का जिक्र भी किया और कहा, कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूजे के लिए है.

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान के झुंझुनू में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष किया और इसकी तुलना ‘एक दूजे के लिए’ और ‘मैंने प्यार किया’ जैसी फिल्मों के नाम से की. उन्होंने कहा, क्या कारण है कि जब कांग्रेस आती है तभी भ्रष्टाचार बढ़ता है? ‘हम बने तुम बने एक दूजे के लिए’, यही कांग्रेस और भ्रष्टाचार के बीच का रिश्ता है. उन्होंने कहा, फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ का नाम कांग्रेस के भ्रष्टाचार से रिश्ते से मिलता-जुलता है. फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का एक गाना – ‘आजा’ शाम होने आई…तू चल मैं आई’ ऐसा है जैसे जब कांग्रेस सरकार बनाती है, तो भ्रष्टाचार हो जाता है.

हम जनता को जर्नादन मानते हैं जबकि कांग्रेस के लोग एक परिवार को : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दावा किया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ शानदार रहा है क्योंकि वह जनता को जनार्दन मानती है जबकि कांग्रेस के लोग एक परिवार को. राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जनता से किये गये सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. बीकानेर के कोलायत में सिंह ने भाजपा उम्मीदवार अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कहा, प्रधानमंत्री मोदी की राजनीति का ट्रैक रिकार्ड बेहद शानदार है और इसलिये शानदार है क्योंकि हम जनता को जर्नादन मानते है और कांग्रेस के लोग एक परिवार को.

कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाती है सवाल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, जब कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाती है तो उन्हें दुख होता है. सिंह ने कहा, कांग्रेस हमारी सेना के जवानों पर सवाल उठाती है. वे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं. पूरी दुनिया को सबूत मिल गया है, सिर्फ कांग्रेस को नहीं मिला.

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से देश का पैसा, समय और संसाधन बचेंगे

राजनाथ सिंह ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा का समर्थन करते हुए कहा कि इससे देश का पैसा, समय और संसाधन बचेंगे. उन्होंने कहा, एक देश, एक चुनाव’ को लोगों का समर्थन मिलेगा लेकिन कांग्रेस आदतन इसका विरोध कर रही है. उन्होंने कहा कि भारत 2027 की शुरुआत तक अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा. राजस्थान में 19 और 26 अप्रैल को दो चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे.

Also Read: AAP नेता आतिशी ने चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप, हाईकोर्ट जाने की बात कही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >