Rahul Gandhi MP Rally: राहुल गांधी ने आदिवासियों को देश का असली मालिक बताया, 30 लाख नौकरी देने का किया वादा

Rahul Gandhi MP Rally: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के सिवनी में एक रैली को संबोधित किया. जहां उन्होंने आदिवासी समुदाय को फोकस करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने आदिवासी का भी मतलब समझाया.

Rahul Gandhi MP Rally: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने अंदाज में रैली को संबोधित किया और सिवनी में कहा, आदिवासी का मतलब मूल मालिक है. पहले मालिकों को देश के धन, जल, जंगल और जमीन पर अधिकार है. उन्होंने आगे कहा, यह विचारधारा की लड़ाई है. आपकी जगह कहां होनी चाहिए, इस बात की लड़ाई है. देश में आदिवासियों की आबादी 8% है. मैंने आंकड़े निकाले, मैंने पढ़ा, देश की सबसे बड़ी कंपनियों में, उनके मालिकों में आदिवासियों की संख्या एक प्रतिशत भी नहीं है.

राहुल गांधी ने सरकार बनने पर 30 लाख नौकरी देने का किया वादा

राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा, देश में अब भी 30 लाख रिक्तियां हैं. सरकार के पास 30 लाख सरकारी नौकरियां हैं, जिसे बीजेपी के लोग आपको देते नहीं हैं. वे आपको अनुबंध पर काम देते हैं लेकिन आपको सरकारी नौकरी नहीं देते हैं. हम देंगे. राहुल गांधी ने लोगों से सरकारी नौकरी देने का वादा करते हुए कहा, हमारी सरकार बनने के बाद हमारा पहला कदम 30 लाख सरकारी नौकरियां देना होगा. हम 30 लाख नौकरी आपके हवाले कर देंगे.

मध्य प्रदेश में आदिवासी वोट पर कांग्रेस की नजर

मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी की नजर आदिवासी वोट पर है. ऐसा इसलिए क्योंकि मध्य प्रदेश में आदिवासियों की संख्या देशभर से ज्यादा है. यहां 1.53 करोड़ से अधिक आदिवासी निवास करते हैं. जबकि दूसरा सबसे अधिक आदिवासी संख्या वाला राज्य महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र में आदिवासियों की आबादी 1.05 करोड़ से अधिक है. जबकि झारखंड में 86.45 लाख आदिवासी निवास करते हैं.

कांग्रेस ने घोषणापत्र में पांच न्याय और 25 गारंटी देने का किया वादा

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें उसने जाति जनगणना कराने, आरक्षण की सीमा बढ़ा कर 50 प्रतिशत से अधिक करने, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने और नई शिक्षा नीति में संशोधन करने समेत कई वादे किए हैं. पार्टी ने अपने घोषणापत्र को ‘न्याय पत्र’ नाम दिया है. यह पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ पर आधारित है.

Also Read: राहुल गांधी ने कहा- पहले चुनाव में बहुमत, फिर तय होगा इंडिया गठबंधन का पीएम कैंडिडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >