Priyanka Gandhi का दावा 4 जून को बनेगी 'इंडिया' गठबंधन की सरकार, पीएम मोदी पर कह दी बड़ी बात

Priyanka Gandhi: लोकसभा वुनाव 2024 के सिलसिले में पंजाब दौरे पर पहुंची कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

Priyanka Gandhi: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए दावा किया कि 4 जून को केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, मैं यहां अच्छा माहौल देख रही हूं और मुझे लगता है कि हम यहां अच्छा प्रदर्शन करेंगे. लोग अब बीजेपी सरकार से तंग आ चुके हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, हमारे नेता ईमानदारी से काम करना चाहते हैं.

पीएम मोदी ने 10 सालों में अपन वादे पूरे नहीं किए

प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ भी काम नहीं किया. उन्होंने जितने वादे किए थे, उसे पूरा नहीं किया गया. उन्होंने कहा था कि सभी के खातों में 15 लाख रुपये आएंगे, आये क्या? पीएम मोदी ने कहा था कि किसानों की आय दोगुना करेंगे, लेकिन जब किसान आंदोलन कर रहे थे, तब वो उनके पास नहीं गए.

प्रियंका गांधी की बेटी ने पहली बार मतदान करने के बाद युवाओं से बदलाव का आह्वान किया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया भी लोकसभा चुनाव में उतर गई हैं. उन्होंने छठे चरण के लिए मतदान करने के बाद युवाओं से बदलाव का आह्वान किया. मिराया ने अपने माता-पिता और भाई रेहान राजीव वाद्रा के साथ नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में लोधी रोड पर स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान किया. मिराया से जब मीडिया वालों ने बात की तो उन्होंने कहा, युवाओं के लिए मेरा एकमात्र संदेश है कि बाहर आएं और मतदान करें. बदलाव लाना हमारा काम है इसलिए हमें बाहर आकर ऐसा करने की जरूरत है.

राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी पर बोला हमला

एक ओर प्रियंका गांधी ने पंजाब दौरे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा, तो दूसरी ओर राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से पीएम पर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा, PM मोदी ने हमें वादा किया था कि वह 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे. लेकिन कुछ नहीं हुआ. हमने पता लगाया कि 30 लाख सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं वो 30 लाख नौकरी हम आपको देंगे. हम हिंदुस्तान के स्नातकों के लिए एक नया अधिकार लाने जा रहे हैं जिसका नाम पहली नौकरी पक्की अधिकार.

Also Read: राहुल गांधी ने कहा- 5 जुलाई को महिलाओं के खाते में ठकाठक-ठकाठक आएंगे 8,500 रुपए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >