Lok Sabha Election: ‘पीएम मोदी ने 4-5 लोगों को दे दी देश की पूरी संपत्ति’, रायबरेली में बोलीं प्रियंका गांधी

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रियंका गांधी ने रायबरेली में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

Lok Sabha Election: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की संपत्ति 4-5 लोगों को सौंप दी. यहां तक कि उन्होंने नोटबंदी भी लागू कर दी, जिससे छोटे व्यवसायों और महिलाओं को बहुत परेशानी हुई. उन्होंने कहा, इन 10 वर्षों में आपकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, लेकिन आपको न्यूज चैनलों पर सारी अच्छी चीजें दिखाई जाती हैं.

पीएम मोदी ने कभी भी गांव का दौरान नहीं किया : प्रियंका गांधी

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्ष में उन्होंने एक बार भी किसी गांव का दौरा नहीं किया या किसी किसान से उसकी समस्याएं नहीं पूछीं.

रायबरेली से कांग्रेस के राहुल गांधी और बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह के बीच मुकाबला

रायबरेली सिट से कांग्रेस ने राहुल गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि यहां से बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा. जबकि बसपा ने यहां से ठाकुर प्रसाद यादव को टिकट दिया है. इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है. यहां से अधिकतर सांसद कांग्रेस के ही रहे हैं. सोनिया गांधी 2004 से लगातार रायबरेली से जीतकर सांसद बनी हैं. उससे पहले 1996 से 1999 तक बीजेपी के पास यह सीट थी. रायबरेली से सबसे पहले फिरोज गांधी जीकर संसद भवन पहुंचे थे. 2019 में सोनिया गांधी ने बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को भारी अंतर से हरायी थीं. सोनिया गांधी को 534918 वोट मिले थे, जबकि दिनेश प्रताप सिंह को केवल 367740 वोट मिले थे.

रायबरेली में 20 को मतदान

रायबरेली लोकसभा सीट पर वोटिंग पांचवें चरण में होना है. रायबरेली के साथ-साथ अमेठी में इसी चरण में मतदान होना है. इन दोनों सीट के अलावा 12 अन्य सीटों पर भी इसी दिन मतदान होगा.

Also Read: बंगाल में मां की तस्वीर देख भावुक हुए पीएम मोदी, TMC को एंटी SC-ST और महिला विरोधी बताया

Also Read: अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी – मुफ्त बिजली, किसानों को MSP, जानें और क्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >