Lok Sabha Elections 2024: नदी-नाला, जंगल-पहाड़ लांघकर वोटिंग कराने पहुंचे मतदानकर्मी, तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान होना है. पहले चरण में कुल 102 सीटों पर मतदान कराया जाएगा. 21 राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Lok Sabha Elections 2024: वोटिंग के लिए चुनाव आयोग की टीम अपने साजो सामान के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं. हालांकि इसके लिए मतदानकर्मियों को कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ रहा है. देश के कई ऐसे राज्य हैं, जहां पर बनाए गए मतदान केंद्रों पर पहुंचना आसान नहीं है. इसके लिए चुनाव ड्यूटी में लगे लोगों को नदी-नाला, जंगल और पहाड़ पार कर जाना पड़ा. लाखों मुश्किलों के बावजूद मतदानकर्मी हिम्मत नहीं हारे और अपनी जाबांजी का परिचय देते हुए अपने-अपने कार्य स्थल तक पहुंचे.

अरुणाचल प्रदेश के दूर-दराज इलाकों में मतदानकर्मियों को जंगल से होकर जाना पड़ा मतदान केंद्र

अरुणाचल प्रदेश में दूर-दराज के इलाकों में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जहां तक पहुंचने के लिए घने जंगल ही एक मात्र रास्ता है. मतदानकर्मियों को भी उसी के सहारे अपने बूथ तक जाना पड़ा. अरुणाचल प्रदेश के दो लोकसभा सीट पर पहले चरण में ही मतदान होना है.

गधे और खच्चर से ले जाना पड़ा ईवीएम

तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के नाथम इलाके के गांवों में गधे और खच्चों के सहारे ईवीएम को जाया गया. पहाड़ वाले इलाकों में मतदानकर्मियों को पैदल ही चलकर बूथ तक पहुंचना पड़ा. तमिलनाडु में सभी 39 सीट पर पलहे चरण में ही मतदान होना है.

अरुणाचल प्रदेश के कामेंग जिले में बूथ तक पहुंचने के लिए मतदानकर्मियों को करना पड़ा मुश्किलों का सामना

अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले में अपने मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए एक मतदान दल को कठिन इलाकों को पार करना पड़ा. वहां का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें मतदान कार्य में लगी गाड़ी को मतदानकर्मी रस्सी के सहारे खींचकर ऊपर ले जा रहे हैं, क्योंकि बारिश के कारण कीचड़ में गाड़ी नहीं चल पा रही थी.

हैंगिंग ब्रिज पारकर मतदान केंद्र पहुंचे मतदानकर्मी

अरुणाचल प्रदेश के लोअर हेयो इलाके में बनाए गए बूथ पर पहुंचने के लिए मतदानकर्मियों को हैंगिंग ब्रिज से होकर जाना पड़ा. रस्सी के सहारे लकड़ी के पुल को पार करना आसान नहीं है. वैसे में चुनावकर्मियों ने जाबांजी का परिचय दिया.

पहले चरण में इन राज्यों में होगा मतदान

पहले चरण में जिन राज्यों की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान होगा उनमें तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) शामिल हैं. इसके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान होगा.

Also Read: ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ गीत से प्रभावित हुए पीएम मोदी, मीटब्रोस के वायरल वीडियो पर कह दी बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >