PM Modi Telangana: पीएम मोदी ने कांग्रेस के 'पंजे' का मतलब बताया, संविधान और आरक्षण पर विपक्ष को घेरा

PM Modi Telangana: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना की धरती से कांग्रेस पर तगड़ा हमला बोला. पीएम मोदी ने कांग्रेस के पंजे का मतलब भी बताया.

PM Modi Telangana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस कहीं भी हों उनकी राजनीति के पांच निशान होते हैं-1)झूठे वादे, 2)वोट बैंक की राजनीति, 3) माफियाओं, अपराधियों को बढ़ावा, 4)परिवारवाद और 5)भ्रष्टाचार. इन पांच निशानों से मिलकर कांग्रेस का पंजा बनता है. अब तेलंगाना में भी लोग कांग्रेस के इस पंजे को महसूस कर रहे हैं.
तेलंगाना के जहीराबाद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, वे संविधान के नाम पर देश को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं. पहला संविधान संशोधन राहुल गांधी की दादी के पिता, पहले प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था जो भिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगाने के लिए था. प्रेस की आजादी पर रोक लगाने की कोशिश की गई. ये है कांग्रेस की संविधान के प्रति भावना. उन्हें संविधान से कोई लेना-देना नहीं है. शाही परिवार को सत्ता खुद के पास रहे तो सबकुछ अच्छा, लेकिन सत्ता उनके हाथ से निकल जाए, जब कोई और सत्ता में होता है, तो उन्हें सब कुछ बेकार लगता है. पीएम मोदी ने कहा, ये वो लोग हैं, तो संसद चलने नहीं देना चाहते, चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं, वे ईवीएम पर सवाल उठाते हैं और अब अपने वोट बैंक के लिए वे संविधान का अपमान कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, जब तक मैं जीवित हूं, दलितों, एससी, ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को धर्म के नाम पर नहीं देने दूंगा.

कांग्रेस वाले रातों-रात मुसलमानों को ओबीसी बना दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे तेलंगाना में जो लिंगायत, जो मराठा समाज के लोग हैं उसमें 26 जातियां ऐसी हैं जो OBC में जाने की मांग कर रही हैं. लंबे समय से इसपर चर्चा चल रही है। कांग्रेस वालों को मराठा, लिंगायत, इन 26 जातियों को OBC बनाना मंजूर नहीं है लेकिन मुसलमानों को रातों-रात OBC बना देते हैं.

Also Read: अमित शाह फेक वीडियो केस में बड़ी कार्रवाई, दो लोगों को किया गया गिरफ्तार

कांग्रेस और BRS दोनों भ्रष्टाचार रैकेट के सदस्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस, BRS दोनों अलग नहीं बल्कि दोनों एक ही भ्रष्टाचार रैकेट के सदस्य हैं. कांग्रेस, BRS का यह भ्रष्टाचार रैकेट कहां तक फैला है यह दिल्ली के शराब घोटाले से पता चलता है. दिल्ली में जिस पार्टी ने शराब घोटाला किया उसमें BRS के लोग शामिल निकले और उसी पार्टी से दिल्ली में कांग्रेस का गठबंधन है इसलिए जब इस घोटाले पर कार्रवाई हुई तो भ्रष्टाचार रैकेट के सारे सदस्य एक-दूसरे के समर्थन में आ गए. पहले BRS ने तेलंगाना को लूटा, अब कांग्रेस वाले लूट रहे हैं. BRS ने कालेश्वरम प्रोजेक्ट का इतना बड़ा घोटाला किया, जब कांग्रेस विपक्ष में थी तब इसकी जांच करने की बात कर रही थी लेकिन जैसे ही सरकार बनी कांग्रेस कालेश्वरम घोटाले की फाइलें दबाकर बैठ गई. जब कांग्रेस सत्ता में थी तब उन्होंने कैश फॉर वोट मामले की जांच को आगे नहीं बढ़ने दिया.

Also Read: ‘मोहब्बत की दुकान में बिक रहे फर्जी वीडियो’, पीएम ने कांग्रेस पर बोला हमला, महाराष्ट्र में ताबड़तोड़ रैली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >