Narendra Modi: ‘इंडी गठबंधन महिला विरोधी’, वाराणसी में नारी शक्ति कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं. इसी सिलसिले में वो मंगलवार को उत्तर प्रदेश पहुंचे.

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में रैली को संबोधित करने के बाद अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. जहां उन्होंने ‘नारी शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने I.N.D.I.A. गठबंधन पर हमला करते हुए कहा, इंडी गठबंधन महिला विरोध है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देश में पहली बार सरकार की नीतियों से लेकर निर्णय तक माताएं, बहनें, महिलाएं केंद्र में आई हैं. आप बताइए जब घर आपके बिना नहीं चलता तो देश आपके बिना कैसे चलता, यह बात 60 वर्षों तक सरकारों को समझ नहीं आई. कांग्रेस, सपा की सरकारों ने महिलाओं को सिर्फ उपेक्षा और असुरक्षा दी. INDI गठबंधन वाले महिलाओं को आरक्षण का विरोध करते हैं. जहां इनकी सरकार आती है वहां महिलाओं का जीना दुभर हो जाता है. वाराणसी के लोग उत्तर प्रदेश-बिहार दोनों के जंगलराज से परिचित हैं. बेटियों को सुरक्षा के डर से पढ़ाई छोड़कर घर बैठना पड़ता था और सपा वाले बेशर्मी से कहते थे लड़के हैं, लड़कों से तो गलती हो जाती है. आज सपा के लड़के गलती करें, योगी आदित्यनाथ की सरकार उनका वह हाल करेगी जो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा.

सपा और कांग्रेस के शहजादों को अपने परिवार के आगे कुछ भी नहीं दिखता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले प्रयागराज में रैली करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के शहजादों को अपने परिवार के आगे कुछ नहीं दिखता. लोकसभा चुनाव के छठे चरण में प्रयागराज की इलाहाबाद और फूलपुर सीट के लिए 25 मई को होने वाले मतदान से पूर्व परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, कांग्रेस के शहजादे भारत को गाली देने के लिए विदेश जाते हैं. सपा और कांग्रेस के शहजादों को अपने परिवार के आगे कुछ भी नहीं दिखता. कांग्रेस तो आजादी का सारा श्रेय एक परिवार को देना चाहती है.

प्रयागराज के लोगों में दिखी जिंदादिली

पीएम मोदी ने कहा, जो जिंदादिली मैंने प्रयागराज के लोगों में देखी है, वह कम ही देखने को मिलती है. आज भारत का भी यही मिजाज है. हर देश प्रेमी इससे खुश है. सपा, कांग्रेस और ‘इंडिया’ के घटक दलों को भारत का गौरव गान हजम नहीं होता. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इंडिया’ के घटक दलों का एजेंडा है कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 फिर से लागू करना, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को रद्द करना, भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कानून निरस्त करना. क्या ये सब करने के लिए आप सपा और कांग्रेस वालों को एक भी वोट देंगे?

Also Read: अरविंद केजरीवाल ने जमशेदपुर में भरी हुंकार, पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, कल्पना सोरेन को बताया झांसी की रानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >