PM Modi Meditate: पीएम मोदी के 'ध्यान' पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया, कर दी ऐसी मांग

PM Modi Meditate: प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार समाप्त होने के बाद कन्याकुमारी के दो दिवसीय दौरे पर जाने वाले हैं. जहां वो स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए स्मारक ‘रॉक मेमोरियल’ पर ध्यान लगाएंगे.

PM Modi Meditate: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रॉक मेमोरियल में ‘ध्यान’ लगाने से पहले ही बवाल शुरू हो चुकी है. कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए इसके खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है. कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐसा करने से रोकने की मांग की.

पीएम मोदी के ध्यान को कांग्रेस ने बताया आचार संहिता का उल्लंघन

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में मौजूद वरिष्ट अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, हमने चुनाव आयोग से कहा है कि 48 घंटे के मौन काल में किसी को भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. कोई भी नेता कुछ भी करे, हमें उससे कोई आपत्ति नहीं है. चाहे वे मौन व्रत रखें या कुछ और, मौन काल में अप्रत्यक्ष प्रचार नहीं होना चाहिए. हमने शिकायत की है कि प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की है कि वे 30 मई की शाम से मौन व्रत पर बैठेंगे. मौन काल 30 मई को शाम 7 बजे से 1 जून तक रहेगा. यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. ये या तो प्रचार जारी रखने या खुद को सुर्खियों में बनाए रखने के हथकंडे हैं.

कांग्रेस ने ध्यान का डेट और समय बदलने की मांग की

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में शामिल अभिषेक मनु सिंघवी ने मीडिया को बताया, चुनाव आयोग से कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मौन व्रत 1 जून की शाम 24 या 48 घंटे बाद शुरू करना चाहिए. लेकिन अगर वे इसे कल शुरू करने पर जोर देते हैं, तो इसे प्रिंट या ऑडियो-विजुअल मीडिया द्वारा प्रसारित करने से रोका जाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >