Narendra Modi: 'जब देश में धाकड़ सरकार होती है, तो दुश्मन कांपते हैं', हरियाणा में गरजे पीएम मोदी

Narendra Modi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंदी मोदी ने हरियाणा के अंबाला में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा.

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबाला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस को सिर्फ वोट से मतलब है. ये दिल्ली और हरियाणा में हाथ में झाडू़ लेकर घूम रहे हैं और पंजाब में कह रहे हैं कि झाडू़ वाला चोर है. इन्होंने हरियाणा वालों को समझ क्या रखा है.

‘जब देश में धाकड़ सरकार होती है, तो दुश्मन कांपते हैं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जब देश में ‘धाकड़’ सरकार होती है, तो दुश्मन भी कुछ भी करने से पहले 100 बार सोचते हैं. पाकिस्तान 70 साल से भारत को परेशान कर रहा था, उसके हाथों में बम थे. आज इसके हाथ में ‘भीख का कटोरा’ है, जब ‘धाकड़’ सरकार होती है तो दुश्मन कांपते हैं.’ पीएम मोदी ने सभा में मौजूद लोगों से पूछा, ‘क्या एक कमजोर सरकार जम्मू-कश्मीर के हालात बदल सकती थी? याद कीजिए वो समय जब कांग्रेस की सरकार थी और हरियाणा की वीर माताएं दिन-रात चिंतित रहती थीं. आज, 10 साल हो गए – वह सब बंद हो गया. मोदी की ‘धाकड़’ सरकार ने धारा 370 की दीवार को ध्वस्त कर दिया और कश्मीर विकास की राह पर चल पड़ा.

अगले 5 साल के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मोदी ने 10 साल तक हरियाणा की तरह सरकार भी धाकड़ चलाई है. आज मैं आपसे अगले 5 साल के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं. चार चरण के मतदान में INDI गठबंधन के सभी दल चारों खाने चित हो चुके हैं.

किसानों का कल्याण मोदी की प्राथमिकता

अंबाला में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, किसानों का कल्याण मोदी की प्राथमिकता है. कांग्रेस के जमाने में 2014 से पहले 10 साल में देश के किसानों से सिर्फ 7.5 लाख करोड़ रुपए का अनाज MSP पर खरीदा गया था. हमने पिछले 10 साल में 20 लाख करोड़ रुपए का अनाज किसानों से MSP पर खरीदा.

Also Read: पीएम मोदी के आने से पहले झारखंड में एंटी नक्सल ऑपरेशन, घाटशिला में ऐसी होगी सुरक्षा व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >