NOTA को इंदौर के 2 लाख लोगों ने यूं ही नहीं चुना, बड़ी खास है वजह

NOTA In Indore : इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतों की गणना जारी है, और मतदाताओं के पास सभी उम्मीदवारों के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त करने के विकल्प नोटा, यानी इनमें से कोई नहीं, को इंदौर में लगभग 2 लाख वोट मिले हैं.

NOTA In Indore Indore (MP) Lok Sabha Election Result 2024 Update : इंदौर में लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन NOTA ने रिकॉर्ड बनाया. और इसके साथ ही, देश में सबसे बड़े अंतर के साथ जीत का रिकॉर्ड भी इंदौर लोकसभा सीट पर ही बना है. इंदौर में सबसे बड़ी जीत हासिल करने और NOTA का देश में सबसे वोट पाने का नया रिकॉर्ड बन गया है.

लगभग 2 लाख वोट नोटा को

चुनाव आयोग (ईसी) के आंकड़ों के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना जारी है, और मतदाताओं के पास सभी उम्मीदवारों के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त करने के विकल्प नोटा, यानी इनमें से कोई नहीं को इंदौर में लगभग 2 लाख वोट मिले हैं.

LokSabha Election Results: चुनावी नतीजों पर सोशल मीडिया में क्या चकल्लस है?

Lok Sabha Election 2024 Results: मोबाइल पर घर बैठे देखें चुनाव के नतीजे, यहां मिलेगा हर सीट का अपडेट

Rs 1.35 लाख करोड़ खर्च के साथ यह आम चुनाव बना सबसे महंगा चुनाव, जानें एक वोट की कीमत

नोटा को लगभग 1.62 प्रतिशत वोट मिले

चुनाव आयोग ने बताया कि नोटा को लगभग 1.62 प्रतिशत वोट मिले. वहीं, भाजपा को लगभग 60 प्रतिशत वोट मिले. बत��� दें कि नोटा का यह पहला उल्लेखनीय मामला नहीं है. 2019 में इंदौर में 69.31 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें 5,045 मतदाताओं ने नोटा को चुना था.

नोटा को इतनी बड़ी संख्या में वोट कैसे मिल गए?

अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे हुआ? नोटा को इतनी बड़ी संख्या में वोट कैसे मिल गए. दरअसल, एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए, कांग्रेस ने मतदाताओं से नोटा का विकल्प चुनने का आग्रह करते हुए एक अभियान शुरू किया, क्योंकि उसके उम्मीदवार अक्षय कांति बाम ने 29 अप्रैल को अंतिम समय में लोकसभा चुनाव से अपना नामांकन वापस ले लिया था, जिससे पार्टी के पास वैकल्पिक उम्मीदवार खड़ा करने का समय नहीं बचा था.

543 नहीं, बस इन 5 लोकसभा सीटों पर है सोशल मीडिया की नजर, वजह भी है खास

Twitter X के 100 मिलियन क्लब में क्या 4 जून को शामिल हो जाएंगे PM Modi?

अगर नोटा को मिलें सबसे ज्यादा वोट…

मौजूदा नियमों के मुताबिक, अगर किसी निर्वाचन क्षेत्र में नोटा को सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं, तो दूसरे सबसे ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवार को विजेता घोषित किया जाता है. ऐसे में अगर इंदौर में नोटा भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी से आगे भी निकल जाता है, तब भी लालवानी लोकसभा सांसद बन जाएंगे.

कांग्रेस की प्रतीकात्मक जीत

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, वह प्रतीकात्मक जीत के लिए इस लड़ाई में उतरी है और बिना लड़े हार मानने को तैयार नहीं है. भाजपा के लालवानी इंदौर से मौजूदा सांसद हैं, जिन्होंने 2019 में 5.4 लाख वोटों के अंतर से यह सीट अपने नाम कर ली थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >