नरेंद्र मोदी ने कहा- एनडीए नेशन फर्स्ट और सर्वधर्म समभाव के सिद्धांत पर काम करेगा, हर गारंटी को पूरा करेंगे

संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में कोई भी राजनीति गठबंधन इतना सफल कभी नहीं हुआ जितना एनडीए हुआ है.

NDA parliamentary party meeting : एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्वास का सेतु गठबंधन में मजबूत हुआ है. इस गठबंधन के केंद्र में विश्वास है और विश्वास का होना बहुत जरूरी है. पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के इतिहास का सबसे सफल गठबंधन है, हमारा उद्देश्य हमारे सभी फैसलों में आम-सहमति पाने का होगा. उन्होंने कहा कि एनडीए ऐसे दलों का जमावड़ा नहीं है जो सत्ता के लिए साथ आए हैं, बल्कि यह ‘नेशन फर्स्ट’ के सिद्धांत के प्रति समर्पित स्वाभाविक गठबंधन है. अपने संबोधन की शुरुआत में नरेंद्र मोदी ने सभा में उपस्थित घटक दलों के सभी नेताओं और सभी नवनिर्वाचित सांसदों का आभार व्यक्त किया.

एनडीए ‘सर्व धर्म समभाव’ के सिद्धांत पर काम करेगा

पीएम मोदी ने कहा उन्होंने कहा कि मेरे लिए खुशी की बात है कि आज इतने बड़े समूह का मुझे स्वागत करने का अवसर मिला है…. जीत कर आए सभी नेता बधाई के पात्र हैं. जिन लाखों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की है, मैं आज इस केंद्रीय कक्ष से उन्हें नमन करता हूं, उनका वंदन करता हूं. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम 22 राज्य में शासन कर रहे हैं. यह गठबंधन की जीत है. हमारा गठबंधन सबसे सफल गठबंधन है. पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए ‘सर्व धर्म समभाव’ के सिद्धांत का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है और मेरी सरकार इसी सिद्धांत पर काम करेगी. हम विकास का नया अध्याय लिखेंगे. गुड गवर्नेंस का नया अध्याय लिखेंगे,जनता-जनार्दन की भागीदारी का नया अध्याय लिखेंगेऔर सब मिलकर के विकसित भारत के सपने को साकार करके रहेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में कोई भी राजनीति गठबंधन जो चुनाव पूर्व हुआ हो वो उतना सफल कभी नहीं हुआ जितना की एनडीए हुआ है.

Also Read : NDA Meeting LIVE : ईवीएम जिंदा है या मर गया ? पीएम मोदी का विपक्ष पर जोरदार हमला

NDA Meeting: संसदीय दल के नेता चुने गए पीएम मोदी, ‘वसुधा का नेता कौन हुआ’ शब्दों से किया गया स्वागत

नीतीश कुमार ने संसद में क्या कहा जो खूब हंसे पीएम मोदी, जानिए कितनी मजबूती से चलाएंगे नयी सरकार…


भावुक करने वाला पल है : पीएम मोदी

संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने सबको सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं. उन्होंने कहा कि एनडीए के नेताओं ने मुझे नई जिम्मेदारी दी है. यह पल मुझे भावुक करने वाला है. इसके लिए आपका जितना धन्यवाद दूं वो कम है. पीएम मोदी ने इस बार के लोकसभा और विधानसभा चुनावों की चर्चा करते हुए कहा कि इस चुनाव में दक्षिण भारत में एनडीए ने एक नई राजनीति की नींव मजबूत की है. कर्नाटक और तेलंगाना, जहां अभी हाल ही में कांग्रेस की सरकारें बनी थीं, जनता का उनसे मोहभंग हो गया है, यही वजह है कि हमें वहां जीत मिली है. मैं तमिलनाडु की टीम को भी बधाई देना चाहता हूं. तमिलनाडु में काफी तेजी से एनडीए का वोट शेयर बढ़ा है, जो आगे सीट में तब्दील होगा. इसी तरह पहली बार केरल में हमें जीत मिली है वहां हमारा खाता खुला है. उन्होंने कहा कि जब भी मैं भगवान जगन्नाथ के बारे में सोचता हूं तो मुझे लगता है कि वे गरीबों के भगवान हैं. अगले 25 वर्ष में ओडिशा देश के प्रमुख विकास इंजनों में से एक होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >