Lok Sabha Election 2024: बारामती में ननद-भाभी के बीच रोमांचक मुकाबला, सुप्रिया सुले के खिलाफ अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र की बारामती सीट पर लोकसभा चुनाव बेहद रोमांचक होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस सीट पर ननद-भौजाई को चुनावी मैदान में उतारा गया है. दरअसल अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बारामती सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा शनिवार को कर दी. इस सीट से अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ेंगीं. जबकि उनके सामने शरद पवार की बेटी और अजित पवार की बहन सुप्रिया सुले होंगीं.

Lok Sabha Election 2024: बारामती से अपनी उम्मीदवारी पर एनसीपी उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने कहा, आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है. मैं विश्वास दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार को धन्यवाद देना चाहती हूं.

अजित पवार नीत एनसीपी ने परभणी लोकसभा सीट से आरएसपी नेता महादेव जानकर को दिया टिकट

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को प्रदेश की परभणी लोकसभा सीट से महायुति सहयोगी राष्ट्रीय समाज पार्टी (आरएसपी) के नेता महादेव जानकर की उम्मीदवारी की घोषणा की. एनसीपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि परभणी सीट पार्टी के कोटे का हिस्सा है और यह जानकर को आवंटित की गई है. जानकर ने कहा कि उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से दो सीट की मांग की थी और उन्हें परभणी के रूप में एक निर्वाचन क्षेत्र मिला है. जानकर के अनुसार, उन्होंने विपक्षी महा विकास आघाटी से तीन सीट मांगी थी, लेकिन उन्हें एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के कोटे से केवल एक (माधा) निर्वाचन क्षेत्र देने का वादा किया गया था.

एनसीपी (शरद पवार) ने सुप्रिया सुले समेत 5 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने शनिवार को महाराष्ट्र से लोकसभा चुनाव के लिए अपने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें बारामती से सुप्रिया सुले को एक बार फिर से टिकट दिया गया है. सूची के अनुसार, प्रदेश के अहमदनगर निर्वाचन क्षेत्र में नीलेश लंके को मैदान में उतारा गया है, जो अजित पवार खेमे से पाला बदलते हुये शरद पवार गुट में शामिल हुये थे.

जयंत पाटिल ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

एनसीपी के शरद पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने इस सूची की घोषणा की और बताया कि सुप्रिया सुले को बारामती और अमोल कोल्हे को शिरूर निर्वाचन क्षेत्रों से फिर उम्मीदवार बनाया गया है. पूर्व कांग्रेस विधायक अमर काले को वर्धा से टिकट दिया गया है.

भागरे डिंडोरी से बीजेपी के भारती पवार के खिलाफ भास्कर भागरे

भास्कर भागरे को नासिक जिले की डिंडोरी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. भागरे डिंडोरी (एसटी) सीट पर केंद्रीय मंत्री और मौजूदा भाजपा सांसद भारती पवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. पारनेर से मौजूदा विधायक लंके का मुकाबला अहमदनगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद सुजय विखे पाटिल से होगा.

शरद पवार गुट 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

विपक्षी महा विकास अघाडी (एमवीए) का हिस्सा एनसीपी (एसपी) महाराष्ट्र में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस गठबंधन में शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस शामिल हैं. प्रदेश में लोकसभा की 48 सीटें हैं.

Also Read: बीजेपी ने जारी की 8वीं सूची, सन्नी देओल का कटा टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >