Narendra Modi UP Rally: ‘कांग्रेस के मेनिफेस्टो में लूट की योजना, स्त्री धन पर नजर’, आगरा में दहाड़े पीएम मोदी

Narendra Modi UP Rally: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने रैली में जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने एक बार फिर से कांग्रेस की मेनिफेस्टो पर हमला बोला.

Narendra Modi UP Rally: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे देश ने तुष्टीकरण की राजनीति बहुत देखी है, इसने देश को टुकड़ों में बांट दिया है. तुष्टिकरण की राजनीति ने सच्चे और ईमानदार लोगों का हक छीन लिया है. इसलिए मोदी तुष्टीकरण को समाप्त कर संतुष्टि की ओर बढ़ रहा है.

पीएम मोदी बोले- SC,ST,OBC के हक पर डाका डालनेवालों की खैर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, SC,ST,OBC के हक पर डाका डालने और बहनों के मंगलसूत्र पर नजर डालने से पहले INDI गठबंधन वालों दिवार पर लिखा हुआ पढ़ लो और सुन लो कि ‘जब तक मोदी जिंदा है तब तक ऐसा कोई भी पाप करने से पहले आपको मोदी से निपटना होगा’. हमारा संकल्प है- जो भी भ्रष्टाचारी हैं उनकी जांच होगी, जिन्होंने गरीबों को लूटा है वह लूट का पैसा गरीबों को वापस मिलेगा.

मोदी की गारंटी ‘सबका साथ, सबका विकास’

आगरा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मोदी की गारंटी ‘सबका साथ, सबका विकास’ की है. लेकिन SP-कांग्रेस INDI गठबंधन के लिए, उनका वोट बैंक विशेष है. पीएम मोदी ने कहा, चाहे वह हमारे 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड हो या भाजपा का घोषणा पत्र हो, हमारा जोर है संतृप्ति पर. कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर किसी को मिले, बिना बिचौलियों के पूरा लाभ मिले. यही भाजपा का संतृप्ति मॉडल है.

कांग्रेस बाबा साहेब का रोज अपमान करती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आजादी के बाद यह साफ हो गया था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता. ये संविधान सभा में चर्चा के बाद तय हुआ है. संविधान सभा में जो चर्चा हुई थी, जिसको बाबा साहेब ने लिखा था. बाबा साहब की इच्छा थी, यही संविधान की मूल भावना है. पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो रोज बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करती है, संविधान का अपमान करती है, सामाजिक न्याय की धज्जियां उठा देती है और फिर आंसू बहाती है.

कांग्रेस के मेनिफेस्टो में लूट की योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर एक बार फिर से हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस की घोषणापत्र में लूट की योजना है. उन्होंने कहा, कांग्रेस माताओं और बहनों की धन पर भी नजर गड़ाए हुए है. दरअसल पित्रोदा ने कहा था कि अमेरिका में विरासत कर की व्यवस्था है. उन्होंने इसके बारे में चर्चा करते हुए कहा था कि भारत में भी ऐसी व्यवस्था लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने विरासत कर की पैरवी कर दी. इधर पित्रोदा के बयान पर बीजेपी और खुद पीएम मोदी कांग्रेस पर लगातार हमला कर रहे हैं.

Also Read: पीएम मोदी और राहुल गांधी के भाषण के मामले पर चुनाव आयोग ने भेजा कांग्रेस-बीजेपी को नोटिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >