Narendra Modi Maharashtra Rally: पीएम मोदी ने फर्जी वीडियो मामले में EC से कार्रवाई की मांग की, महाराष्ट्र में ताबड़तोड़ रैली

Narendra Modi Maharashtra Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महाराष्ट्र में ताबड़तोड़ रैली और जनसभा किया. जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. सतारा में पीएम मोदी ने अमित शाह फर्जी वीडियो का मामला उठाया और कार्रवाई की मांग की.

Narendra Modi Maharashtra Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सतारा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले पर कार्रवाई की मांग की. पीएम ने चुनाव आयोग से फर्जी वीडियो पर कार्रवाई करने का आग्रह किया. उन्होंने रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, समाज को फर्जी वीडियो से बचाने की जरूरत है. दरअसल केंद्रीय मंत्री अमित शाह का एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसपर दिल्ली पुलिस जांच कर रही है. इसी मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया. जबकि इसी मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को समन जारी किया है.

कांग्रेस संविधान बदलकर धर्म के आधार पर आरक्षण का फॉर्मूला लागू करेगी

महाराष्ट्र के सतारा में एक सार्वजनिक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस देश की संविधान को बदलना चाहती है. उसके इरादे खतरनाक हैं. कर्नाटक में हमने कांग्रेस की मंशा देखी. कर्नाटक में ओबीसी को जो 27% आरक्षण दिए गए हैं, कांग्रेस ने रातोंरात सभी मुसलमानों को ओबीसी घोषित कर दिया. ओबीसी के अधिकार और आरक्षण छीन कर (उन्हें) मुसलमानों को दे दिया गया, अब कांग्रेस पूरे देश में वही फॉर्मूला लागू करना चाहती है. जब तक मोदी जिंदा हैं और जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है. (कांग्रेस) धर्म के आधार पर आरक्षण देने की कोशिश और संविधान बदलने की कोशिश सफल नहीं होगी.

सतारा की भूमि शौर्य की भूमि

सतारा में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, सतारा के सैन्य परिवार आत्मनिर्भर होती भारतीय सेना को देखकर सबसे ज्यादा खुश हैं. आज हमारी सेना के पास एक से बढ़कर एक भारत में बने हथियार हैं. मोदी ने ऐसा करके कुछ लोगों की दुकानें बंद कर दीं और क्या वे खुश होंगे? हथियार के दलालों को कांग्रेस की सरकार बहुत अच्छी लगती थी.

‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया तो ‘एक साल, एक पीएम’ के फार्मूले पर करेगा काम: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोलापुर में कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) एक-एक साल के लिए अपने नेताओं को प्रधानमंत्री पद देना चाहता है. साथ ही उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या वे ऐसे विचार का समर्थन करते हैं? इस बात को लेकर बड़ी जंग चल रही है कि ‘इंडी’ गठबंधन का नेता कौन होगा. क्या आप इतने बड़े देश को किसी ऐसे व्यक्ति को सौंप सकते हैं जिसका चेहरा आपको पता न हो ? मोदी ने दावा किया कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आता है तो यह अपने पांच साल के कार्यकाल में ‘एक साल, एक पीएम’ फॉर्मूले के साथ काम करेगा. उन्होंने कहा, ये लोग सत्ता हथियाने के लिए देश को बांट रहे हैं. अब एक नया फॉर्मूला लाया गया है, जो पांच साल में पांच प्रधानमंत्रियों का है. हर साल एक प्रधानमंत्री.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >