Kangana Ranaut की मंडी में धांसू जीत, जीतने के बाद बोलीं- ये जीत है प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा पर विश्वास की…

मंडी से कंगना रनौत लोकसभा चुनाव जीत गई है. उनकी जीत से उनके चाहने वाले काफी खुश है. अब जीतने के बाद एक्ट्रेस ने पहला पोस्ट शेयर कर मंडी के लोगों को शुक्रिया कहा है.

एक्ट्रेस से नेता बनीं कंगना रनौत के फैंस के लिए खुशखबरी है. एक्ट्रेस ने इसी साल 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना चुनावी सफर शुरू किया. एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा उम्मीदवार घोषित हुई और उन्होंने जीत हासिल कर ली. कंगना ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के को हरा दिया. उनकी जीत से उनके समर्थत जश्न मना रहे हैं. अब एक्ट्रेस ने जीत के बाद अपना पहला पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.


मंडी से जीतने के बाद कंगना रनौत का पहला पोस्ट आया सामने
मंडी से चुनाव लड़ने वाली कंगना रनौत ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को करारी शिकस्त दे दी. जीतने के बाद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो मंडी के अपने परिवार का शुक्रिया अदा कर रही है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, समस्त मंडीवासियों का इस जनाधार, इस प्यार और विश्वास के लिए दिल से आभार. ये जीत आप सभी की है, ये जीत है प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा पर विश्वास की, ये जीत है सनातन की, ये जीत है मंडी के सम्मान की.

कंगना रनौत ने मंडी में जीत से पहले कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य पर कसा तंज, बोली- उन्हें अब बैग पैक करने…


यूजर्स बोले- रानी जीत गई
कंगना रनौत की जीत से उनके समर्थक और फैंस काफी खुश है. एक्ट्रे के पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, रानी जीत गई. एक यूजर ने लिखा, फाइनली…जवाब मिल गया लोगों को. बहुत बहुत बधाई. एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत बहुत बधाई हो. रानी साहिबा, राजनीति आपके इस हसीन सफर के लिए ढेरो शुभकामनाएं आपको. एक और यूजर ने लिखा, यह जीत सनातन धर्म की हुई है जय श्री राम. एक यूजर ने लिखा, आप इसके लायक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >