Amit Shah: क्या कोई तमिल ओडिशा पर कर सकता है शासन? अमित शाह ने नवीन पटनायक पर बोला हमला

Amit Shah: लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के केंदुझार में एक रैली को संबोधित किया.

Amit Shah: ओडिशा के केंदुझार में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यह विधानसभा चुनाव ओडिशा के गौरव का चुनाव है. क्या कोई तमिल ओडिशा पर शासन कर सकता है? क्या एक तमिल बाबू ओडिशा चला सकता है? मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, अगर आप भाजपा सरकार बनाते हैं, तो एक ओडिशा का युवा मुख्यमंत्री, उड़िया बोलने वाला मुख्यमंत्री यहां राज करेगा.

नवीन पटनायक ने ओडिशा को 25 साल में पीछे छोड़ दिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा, नवीन बाबू ने 25 साल में ओडिशा को पीछे छोड़ दिया, ओडिशा के 25 लाख लोगों के पास आज भी घर नहीं है, 26 लाख लोगों के घरों में आज भी पीने का पानी नहीं है. अगर आप भाजपा की सरकार बनाओगे तो भाजपा सरकार 2 साल में हर व्यक्ति को घर और पीने का पानी देगी.

लोकसभा चुनाव के पांच चरण के बाद भाजपा 310 सीट जीत चुकी है: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 310 सीट मिलने का दावा करते हुए ओडिशा के लोगों से मंगलवार को अपील की कि वे राज्य को बाबू-राज से आजाद कराएं और भाजपा को केंद्र एवं राज्य दोनों में सरकार बनाने के लिए समर्थन दें. शाह ने संबलपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार ओडिशा में भाजपा का चुनाव चिह्न ‘कमल’ खिलेगा. संबलपुर सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मैदान में उतारा है. उन्होंने कहा, पांचवें चरण के मतदान के बाद भाजपा को 310 सीट पहले ही मिल चुकी हैं. छठे और सातवें दौर के मतदान के बाद हम 400 से अधिक सीट हासिल कर लेंगे.

कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया

इससे पहले ओडिशा के क्योंझर में आयोजित रैली में अमित शाह ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए कुछ भी नहीं किया है. मोदी सरकार ने जनजातीय मामलों के मंत्रालय के लिए बजटीय आवंटन को बढ़ाकर 1.25 लाख करोड़ रुपये कर दिया जो संप्रग शासन में 25,000 करोड़ रुपये था. शाह ने नक्सलवाद पर भी चर्चा की और कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए काम किया.

Also Read: POK भारत का है, हम इसे लेकर रहेंगे, बेतिया में बोले अमित शाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >