Lok Sabha Election: आज चौथे चरण का मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच 10 राज्यों की 96 सीटों पर डाले जाएंगे वोट

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए सोमवार यानी 13 मई को वोट डाले जाएंगे. इस चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान होना है. वोटिंग को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे के बीच होगा.

Lok Sabha Election: चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर मतदान होना है. इसके अलावा, बिहार की पांच सीट, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11 सीट, ओडिशा की 4, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13 सीट, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान होना है.

बिहार में पांच सीट पर चुनाव

चौथे चरण में बिहार में लोकसभा की पांच सीट पर चुनाव होना है. राज्य में इस चरण में दो केंद्रीय मंत्रियों सहित 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है. आज बेगूसराय और उजियारपुर में भी मतदान होना है, जिसका प्रतिनिधित्व इस समय बेगूसराय से ग्रामीण विकास और उजियारपुर से पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय करते हैं. भाजपा के दोनों नेताओं की नजर अपनी-अपनी सीट बरकरार रखने पर है. अन्य निर्वाचन क्षेत्र जहां मतदान होना है उनमें दरभंगा, समस्तीपुर और मुंगेर शामिल हैं.

झारखंड की चार सीटों पर मतदान

चौथे चरण में झारखंड की चार सीटों पर मतदान होना है. 13 मई को झारखंड की जिन चार सीटों पर मतदान होना है, उसमें सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू शामिल हैं. इस चरण में झारखंड में कुल 45 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण की 13 सीट और विधानसभा उपचुनाव की एक सीट के लिए चुनाव होगा. चौथे चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शाहजहांपुर (आरक्षित), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई (आरक्षित), मिश्रिख (आरक्षित), उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा (आरक्षित), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच (आरक्षित) लोकसभा सीटें आती हैं. चौथे चरण के इन सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 130 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इन उम्मीदवारों की चुनावी तकदीर का फैसला दो करोड़ 46 लाख से अधिक मतदाता करेंगे.

ओडिशा की 4 सीटों पर होना है मतदान

चौथे चरण में ओडिशा की चार सीटों पर मतदान होना है. 13 मई को जिन सीटों पर वोट डाले जाएंगे. ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण सारंगी ने कहा कि राज्य के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित इलाकों में 13 मई को होने वाले मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है. राज्य में पहले चरण के तहत लोकसभा की चार और नौ जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, जिनमें से छह जिले – मलकानगिरि, कोरापुट, रायगड़ा, नवरंगपुर, नुआपाड़ा और कालाहांडी – माओवाद प्रभावित हैं. सारंगी ने कहा कि चुनाव 7,298 मतदान केंद्रों पर होंगे, जिनमें से 537 बूथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित हैं.

तेलंगाना में लोकसभा व आंध्र प्रदेश में लोस व विधानसभा चुनाव

तेलंगाना की 17 लोकसभा सीट जबकि आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीट पर मतदान होग. इसी चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 175 विधानसभा सीटों पर भी वोट पडेंगे. लोकसभा चुनाव के लिए 503 तथा विधानसभा चुनाव के लिए 2705 प्रत्याशी मैदान में हैं. राज्य में कुल 4.41 करोड़ मतदाता हैं जिनमें 2.02 करोड़ पुरुष, 2.1 करोड़ महिलाएं, 3,421 तृतीय लिंगी एवं 68,185 सेवा मतदाता हैं.

मध्य प्रदेश में आठ सीटों पर 74 उम्मीदवार मैदान में

चौथे चरण में मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान 13 मई को होना है. इसमें कांग्रेस और भाजपा समेत 74 उम्मीदवार मैदान में हैं. मध्य प्रदेश में 1.62 करोड़ मतदाता, मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं. चौथे चरण में राज्य के मालवा-निमाड़ क्षेत्र के 15 जिलों के 64 विधानसभा क्षेत्रों में फैले आठ निर्वाचन क्षेत्रों को भाजपा का गढ़ माना जाता है.

Also Read: पटना में पीएम के रोड शो में गुंजा मोदी-मोदी, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब…

Also Read: 5वें चरण में महिला उम्मीदवारों की संख्या केवल 12 %, 33 प्रतिशत करोड़पति, ADR का दावा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >