Lok Sabha Election 2024: AAP नेता आतिशी ने चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप, हाईकोर्ट जाने की बात कही

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, चुनाव आयोग बीजेपी के इशारों पर काम कर रहा है. आतिशी ने कहा, बीजेपी के शिकायत पर आयोग तुरंत कार्रवाई करता है, लेकिन अगर बीजेपी के खिलाफ कोई अन्य पार्टी शिकायत करती है, तो 48 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई चुनाव आयोग की ओर से नहीं होती है.

Lok Sabha Election 2024: आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, जब बीजेपी आम आदमी पार्टी के बारे में शिकायत करती है तो 12 घंटे के अंदर चुनाव आयोग नोटिस जारी कर देता है, लेकिन जब बीजेपी के खिलाफ शिकायत की जाती है तो चुनाव आयोग 48 घंटे बाद भी कोई नोटिस जारी नहीं करता है. यह देश के लिए चिंता की बात है कि जिस चुनाव आयोग का मकसद स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना है. आज वह चुनाव आयोग सिर्फ बीजेपी के लिए एक हथियार के तौर पर काम कर रहा है. मुझे उम्मीद है कि तीन चुनाव आयुक्तों को उन लोगों के रूप में याद नहीं किया जाएगा जो भारत के लोकतंत्र को बचाने में सक्षम नहीं थे. अगर चुनाव आयोग कोई कार्रवाई नहीं करता है तो हम हाई कोर्ट का रुख करेंगे.

आपत्तिजनक होर्डिंग्स को लेकर आप ने चुनाव आयोग में की है शिकायत

दरअसल 6 मार्च को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली भर में लगाए गए बीजेपी के आपत्तिजनक होर्डिंग्स के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराया है. इस ट्वीट के ठीक 48 घंटे बाद आतिशी ने एक और ट्वीट किया और आरोप लगाया कि 48 घंटे से अधिक समय गुजर गए हैं, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से बीजेपी को नोटिस जारी नहीं किया गया है. उन्होंने आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ECI केवल विपक्ष को नोटिस भेजने के लिए है.

बीजेपी संबंधी बयान पर आतिशी को नोटिस

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली की मंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी को शुक्रवार को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया और उनसे इस बयान का तथ्यों के साथ समर्थन करने को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया थ. भाजपा ने आतिशी के झूठे बयान के खिलाफ एक दिन पहले आयोग का रुख किया था कि पार्टी ने किसी करीबी के माध्यम से उनसे सम्पर्क करके उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए कहा था. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, आप राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार में एक मंत्री हैं और एक राष्ट्रीय पार्टी की नेता हैं. सार्वजनिक मंच से नेताओं द्वारा जो भी कहा जाता है उस पर मतदाता विश्वास करते हैं और इस तरह से उनके द्वारा दिए गए बयान प्रचार विमर्श को प्रभावित करते हैं.

आतिशी ने बीजेपी के खिलाफ क्या दावा किया था

दरअसल आप नेता आतिशी ने दो अप्रैल को दावा किया था कि भाजपा ने उनसे पार्टी में शामिल होने या एक महीने के भीतर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के लिए तैयार रहने के लिए संपर्क किया था. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, भाजपा ने मेरे एक बहुत करीबी व्यक्ति के माध्यम से मुझसे संपर्क किया, जिसने मुझे अपने राजनीतिक करियर को बचाने और बढ़ाने के लिए भाजपा में शामिल होने के लिए कहा, अन्यथा मुझे एक महीने के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

तानाशाही के खिलाफ संदेश देने का समय: भगवंत मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के अनशन के दौरान कहा, यह राजनीतिक ताकत दिखाने का नहीं बल्कि तानाशाही के खिलाफ संदेश देने का समय है. आज हम भगत सिंह के गांव में हैं जिन्होंने हमें आजादी दिलाई, वह आजादी खतरे में है. बीआर अंबेडकर हमें संविधान दिया, और वह संविधान खतरे में है. दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली सहित देशभर में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने अनशन किया. दरअसल पिछले महीने 21 मार्च को ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. फिलहाल केजरीवाल तिहाड़ जेल में 15 अप्रैल तक न्यायायिक हिरासत में भेजे गए हैं.

Also Read: CM Arvind Kejriwal को पद से हटाने की फिर उठी मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में पूर्व AAP नेता ने दायर की याचिका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >