Randeep Surjewala: रणदीप सुरजेवाला पर EC की बड़ी कार्रवाई, 48 घंटे प्रचार पर रोक, हेमा मालिनी के खिलाफ की थी टिप्पणी

Randeep Surjewala: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. चुनाव आयोग ने पार्टी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दिया है.

Randeep Surjewala: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पर चुनाव आयोग ने जो चुनाव प्रचार पर बैन लगाया है, वह 18 अप्रैल को शाम 6 बजे तक न तो कोई चुनाव प्रचार कर सकते हैं और न ही कोई रैली और इंटरव्यू.

रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी पर क्या की थी टिप्पणी

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक अप्रैल को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में I.N.D.I.A गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया था. जिसमें उन्होंने मथुरा से बीजेपी उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. सुरजेवाला ने कहा था कि एमएलए और एमपी क्यों बनाते हैं? ताकि वो हमारी आवाज उठा सकें. हमारी बात मनवायें, इसलिए बनाते हैं. कोई हेमा मालिनी तो है नहीं, जो…..के लिए बनाते हैं.

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सुरजेवाला पर साधा था निशाना

हेमा मालिनी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की जमकर आलोचना हो रही है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा था, कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी पर एक घृणित टिप्पणी की है. मालवीय ने आगे लिखा, उनकी टिप्पणी न केवल हेमा मालिनी के लिए है, बल्कि ये बात अन्य महिलाओं के लिए भी अपमानजनक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >