केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संबलपुर लोकसभा सीट से जीते, एक लाख से ज्यादा वोटों से BJD प्रत्याशी को हराया

dharmendra pradhan sambalpur seat result 2024: ओडिशा की हॉट सीट में से एक संबलपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रधान चुनाव जीत गये हैं. धर्मेंद्र प्रधान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजद प्रत्याशी प्रणब प्रकाश दास को 1,19, 836 मतों से हरा दिया है.

Dharmendra Pradhan Sambalpur Seat Result 2024: केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजद प्रत्याशी प्रणब प्रकाश दास को 1,19, 836 मतों से हराकर संबलपुर लोकसभा सीट जीत ली है. प्रधान को 5,92,162 वोट जबकि दास को 4,72,326 वोट मिले. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार नागेंद्र कुमार प्रधान 89,113 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा में बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाने हैं. बीजेपी ने उन्हें ओडिशा में संबलपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. धर्मेंद्र प्रधान  2000 में विधायक रहे, 2004 में रायगढ से बीजेपी सांसद भी चुने गए. दो बार राज्यसभा में रहने के बाद उन्होंने संबलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा. सबसे बड़ी बात की रायगढ़ अब संबलपुर  लोकसभा क्षेत्र का ही हिस्सा है. धर्मेंद्र प्रधान की ओडिशा में बीजेपी के जमीन से जुड़े नेता के रूप में पहचान है. केंद्र सरकार की उज्जवला योजना को ओडिशा के घर घर पहुंचाने का श्रेय धर्मेंद्र प्रधान को ही जाता है. और जनता के बीच वो काफी लोकप्रिय भी हैं. अपने चुनाव प्रचार के दिनों में उन्होंने वहां की परंपरागत वेशभूषा धोती- कुर्ता को ही तरजीह दी है. ताकी पूरे राज्य में यह संदेश जाए कि वो स्थानीय ही हैं.

संबलपुर लोकसभा सीट
संबलपुर लोकसभा क्षेत्र में मिश्रित आबादी वाला इलाका है. यहां बड़ी संख्या में झारखंड और छत्तीसगढ़ के लोग भी रहते हैं. धर्मेंद्र प्रधान इसी संबलपुर सीट से अपनी किस्मत आजमाया.  2019 के लोकसभा चुनाव में संबलपुर से बीजेपी के उम्मीदवार नितेश गंगा देब ने ही जीत दर्ज की थी. वहीं 2024 के चुनाव में गंगा देव का टिकट काटकर बीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान अपना उम्मीदवार बनाया.  धर्मेन्द्र प्रधान की गिनती जमीन से जुड़े नेता के रूप में होती है. चुनाव प्रचार के समय उनका मुख्य नारा मोदी की गारंटी और मिट्टी का बेटा था.

कांग्रेस की गढ़ हुआ करती थी संबलपुर
संबलपुर लोकसभा सीट शुरुआत में कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी. 1967 से लेकर 1996 तक इस सीट से कांग्रेस लगातार जीती. में पहली बार कांग्रेस उम्मीदवार को यहां जीत मिली. इसके बाद बीजेडी के रूप में एक क्षेत्रीय पार्टी अस्तित्व में आई और 1998 से लेकर 2004 तक यह सीट कांग्रेस से छीन लिया. हालांकि 2009 में एक बार फिर यहां के लोगों ने कांग्रेस पर भरोसा जताया लेकिन साल 2014 में बीजेडी ने फिर इस सीट पर जीत दर्ज कर ली. 17वीं लोकसभा चुनाव यानी साल 2019 में इस सीट से बीजेपी ने बाजी मार ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >