Arvind Kejriwal ने किया मेगा रोड शो, भगवंत मान ने दिया ‘पंजाब बनेगा हीरो’ का नारा

Arvind Kejriwal: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पंजाब में मेगा रोड शो किया.

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से निकलने के बाद ताबड़तोड़ रैली और रोड शो कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को पंजाब में रोड़ शो किया. इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे.

अगर आप ‘झाड़ू’ का बटन दबाएंगे तो मुझे जेल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी : केजरीवाल

रोड शो के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, वे कह रहे हैं कि मुझे 20 दिन बाद फिर से जेल जाना होगा. अगर आप ‘झाड़ू’ का बटन दबाएंगे तो मुझे जेल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर आप दूसरा बटन दबाओगे तो मुझे जेल जाना पड़ेगा. उन्होंने कहा, जब वोट करने आप जाएंगे तो बटन दबाने से पहले यह सोचना की आप केजरीवाल की आजादी के लिए बटन दबा रहे हैं या गिरफ्तारी के लिए. उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, वे आरक्षण खत्म करने के लिए 400 सीटें चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया, बीजेपी आरक्षण और संविधान खत्म कर देगी. चुनाव नहीं होंगे, तानाशाही होगी.

भगवंत मान ने पंजाग बनेगा हीरो का दिया नारा

रोड शो के दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लोगों को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कहा, एकजुट रहें. 25 मई को दिल्ली में चुनाव हैं. वहां अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को वोट देने के लिए कहें. उन्होंने दो नारे दिए. मान ने कहा, दिल्ली में एक नारा है, ’25 मई, बीजेपी गई’. वहीं पंजाब का नारा है, ’13-0 से पंजाब बनेगा हीरो’.

पिछले जन्म के अच्छे कर्मों का नतीजा

भगवंत मान ने कहा, आपका सारा प्यार हमारे पिछले जन्म के अच्छे कर्मों का नतीजा होगा. इस दौरान उन्होंने अकाली दल, बीजेपी और कांग्रेस पर हमला बोला.

केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली में किया था रोड शो

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली में रोड शो किया था. जिसमें उन्होंने लोगों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट नहीं देने की अपील करते हुए नारा दिया कि ‘जो करे केजरीवाल को प्यार, वो करे मोदी को इनकार.

केजरीवाल ने तानाशाही खत्म करने और संविधान बचाने की अपील की

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से तानाशाही खत्म करने और संविधान बचाने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन केंद्र में सरकार बनाता है तो वह देश की प्रगति के लिए काम करेगा और उनका जेल जाना मायने नहीं रखता है.

दिल्ली में आप और कांग्रेस साथ मिलकर लड़ रही चुनाव

‘इंडिया’ गठजोड़ के तहत ‘आप’ और कांग्रेस दिल्ली में लोकसभा चुनाव मिल कर लड़ रही हैं. ‘आप’ ने चार सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि कांग्रेस ने शेष तीन लोकसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं. दिल्ली की सात सीट पर आम चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा.

चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल को कोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. तब से केजरीवाल न्यायाकित हिरासत में तिहाड़ जेल में अपना समय गुजार रहे थे, लेकिन चुनाव प्रचार के लिए उन्हें 1 जून तक कोर्ट ने जमानत दी है. उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा.

Also Read: ‘स्वाति मालीवाल के साथ खड़ी हूं, उम्मीद है केजरीवाल करेंगे इंसाफ’, दुर्व्यवहार मामले में बोलीं प्रियंका गांधी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >