Congress 7th List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 7वीं सूची जारी की, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Congress 7th List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की 7वीं सूची मंगलवार को जारी कर दी. जिसमें दो राज्यों की कुल पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया. सूची में छत्तीसगढ़ की चार लोकसभा सीट और तमिलनाडु की एक सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई.

Congress 7th List: कांग्रेस की 7वीं सूची में छत्तीसगढ़ की सुरजगढ़ सीट से शशि सिंह, रायगढ़ से मेनका देवी सिंह, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव और कांकेर से बिरेश ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है. जबकि तमिलनाडु के मयिलादुथुराई सीट से कांग्रेस ने आर सुधा को टिकट दिया है.

कांग्रेस ने अबतक 196 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 196 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. जिसमें उसने पहली सूची में 39, दूसरी सूची में 43, तीसरी सूची में 56 उम्मीदवार घोषित किए थे. जबकि चौथी सूची में 45, पांचवीं सूची में 3 और छठी सूची में 5 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी.

कांग्रेस ने छठी सूची में भी पांच उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को पांच उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की थी. जिसमें सबसे प्रमुख नाम प्रह्लाद गुंजल का है जिन्हें राजस्थान की कोटा संसदीय सीट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया है. गुंजल हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. कांग्रेस ने राजस्थान के अजमेर से रामचंद्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन रावत, भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर, कोटा से प्रह्लाद गुंजल और तमिलनाडु के तिरुनेलवेली से सी.रॉबर्ट ब्रूट को उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले कांग्रेस ने रविवार को तीन उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी जिसमें जयपुर लोकसभा क्षेत्र में उम्मीदवार बदला गया. सुनील शर्मा के स्थान पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया गया.

18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू

देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे. इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा. लोकसभा के 543 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतगणना चार जून को होगी.

Also Read: वरुण गांधी को कांग्रेस से मिला खुला ऑफर, अधीर रंजन चौधरी ने बताया दबंग नेता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >