Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने पंजाब के 4 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, गुरदासपुर से रंधावा को टिकट

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सोमवार को 4 उम्मीदवारों की नयी सूची जारी की. जिसमें पंजाब के चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे. कांग्रेस की सूची में देखें किसे कहां से टिकट मिला.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने सोमवार को जारी अपनी सूची में पंजाब के गुरदासपुर से कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को मैदान में उतरा. जबकि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह बराड़ को लुधियाना से मैदान में उतारा गया.

खदूर साहिब लोकसभा सीट सेजसवीर सिंह गिल का टिकट कटा

कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, खदूर साहिब लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद जसवीर सिंह गिल को टिकट नहीं दिया है. उनकी जगह कुलबीर सिंह जीरा को उम्मीदवार बताया गया है. पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंघला को आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है. इस सीट से वर्तमान सांसद मनीष तिवारी को इस बार चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है.

पंजाब की सभी 13 सीटों पर एक जून को मतदान

पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए एक जून को मतदान होगा. जबकि मतगणना चार जून को होगी.

कांग्रेस की सूची पर एक नजर

गुरदासपुर – सुखजिंदर सिंह रंधावा
लुधियाना – अमरिंदर सिंह बराड़
खदूर साहिब – कुलबीर सिंह जीरा
आनंदपुर साहिब – विजय इंदर सिंघला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >