Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने 4 राज्यों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, मंडी से कंगना के खिलाफ विक्रमादित्य

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. शनिवार को जारी सूची में कांग्रेस ने 16 उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है. हिमाचल प्रदेश के मंडी ने बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया है.

Lok Sabha Election 2024: हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने से पहले कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई थी. जिसमें लोकसभा उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भाग लिया.

कांग्रेस की सूची में इन उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर

  • चंडीगढ़ – मनीष तिवारी
  • गुजरात
  • महेसाणा – रामजी ठाकोर (पालवी)
  • अहमदाबाद पूर्व – हिम्मतसिंह पटेल
  • राजकोट- परेश भाई धनानी
  • नवसारी – नैषध देसाई

हिमाचल प्रदेश

  • मंडी – विक्रमादित्य सिंह
  • शिमला – विनोद सुल्तानपुरी

ओडिशा

  • बालासोर – श्रीकांत कुमार जेना
  • भद्रक – अनंत प्रसाद सेठी
  • जाजपुर – आंचल दास
  • ढेंकानाल – सष्मिता बेहरा
  • केंद्रपाड़ा- सिद्धार्थ स्वरूप दास
  • जगतसिंहपुर – रवींद्र कुमार सेठी
  • पुरी – सुचित्रा मोहंती
  • भुवनेश्वर – यासिर नवाज

गुजरात में कांग्रेस उम्मीदवार अगले सप्ताह नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

गुजरात में कांग्रेस उम्मीदवार आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अगले सप्ताह नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, पार्टी नेता अपना पर्चा 15 से 18 अप्रैल के बीच दाखिल करेंगे। हालांकि, बुधवार को पर्चा दाखिल नहीं किया जायेगा क्योंकि रामनवमी को लेकर उस दिन अवकाश है. आम चुनाव के तीसरे चरण में गुजरात की सभी 26 सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा और उसी दिन राज्य में पांच विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान होगा. कांग्रेस ने अब तक 20 निर्वाचन क्षेत्रों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि चार अन्य सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जानी अभी बाकी है. आम आदमी पार्टी (आप) ने दो सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. ‘आप’ ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी.

कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह पर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने गुरुवार को मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (सिंह) उन्हें न तो धमकी दे सकते हैं, न वापस भेज सकते हैं, क्योंकि यह (प्रदेश) कांग्रेस नेता के पूर्वजों की रियासत नहीं है. कंगना ने मंडी संसदीय सीट के अंतर्गत मनाली विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ये तुम्हारे बाप-दादा की रियासत नहीं है कि तुम मुझे डरा-धमकाकर वापस भेज दोगे. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नया भारत है, जहां चाय बेचने वाला एक छोटा, गरीब लड़का लोगों का सबसे बड़ा नायक और प्रधान सेवक है. हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को कहा था कि कंगना ‘विवादों की रानी’ हैं और समय-समय पर दिए गए उनके बयानों पर सवाल उठते रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >