Lok Sabha Election 2024: जयपुर रैली में खरगे ने 25 गारंटी पूरा करने का किया वादा, मोदी सरकार पर बोला हमला

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी और कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ रैली करना शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान के जयपुर में बड़ी रैली को संबोधित किया. इस दौरान खरगे ने 25 गारंटी को हरहाल में पूरा करने का वादा किया. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला.

Lok Sabha Election 2024: मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, अगर हमारी सरकार सत्ता में आती है तो हमने 25 गारंटी पूरी करने का वादा किया है. उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी ने हमारे घोषणा पत्र के बारे में बताया. हमारी जो 5 न्याय गारंटी है उसके तहत हमने 25 गारंटी करके देने का वादा किया है. हम झूठ बोलने वालों में से नहीं है जैसा की PM मोदी बोलते हैं. खरगे ने कहा, पीएम मोदी हमेशा झूठ बोलते हैं. जहां कहीं भी जाते हैं, कुछ न कुछ झूठ बोलकर आते हैं. उन्होंने कितने गारंटी हमसे पहले दिये हैं. कौन सा गारंटी उन्होंने लोगों को पूरा करके दिया है. लोगों तक पहुंचा है. मैं आप सबसे पूछना चाहता हूं. पहला तो गारंटी युवाओं को दिया, कौन सी गांरंटी? युवाओं को कहा, मैं हर साल दो-दो करोड़ नौकरियां दूंगा. तो 10 साल में 20 करोड़ नौकरियां देना था. मैं पूछना चाहता हूं क्या युवाओं को 20 करोड़ नौकरियां मिलीं.

गारंटी तो हमारे शब्द हैं, PM मोदी ने इसे चुरा लिया: खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री कह रहे हैं मेरी गारंटी है, यह गारंटी तो हमारे शब्द हैं PM मोदी ने इसे चुरा लिया है. हमने हिमाचल में गारंटी दी, जो गारंटी हमने वहां दी उसे हमने लागू किया. तेलंगाना में जो हमारी गारंटी थी उसे हमने लागू किया. आपकी कौनसी गारंटी है?… मोदी जी हमेशा लोगों को भ्रमित करते हैं. खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला जारी रखते हुए कहा, आपने इस देश के लिए कुछ भी नहीं किया और आप कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में कुछ नहीं किया. हम 55 वर्ष थे हमने 55 वर्षों में क्या किया हम इसका हिसाब दे रहे हैं. हमने राजस्थान में क्या किया इसका भी हिसाब दे रहे हैं, आप अपना हिसाब दीजिए कि आपने क्या किया है.

सोनिया गांधी ने कहा, लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं मोदी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जयपुर रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं. आज हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है. सोनिया गांधी विद्याधर नगर में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, देश के ऊपर हो जाने की बात सपने में भी नहीं सोची जा सकती. क्या कोई देश से बड़ा हो सकता है? जो ऐसा सोचता है उसे देश की जनता सबक सिखा देती है. दुर्भाग्य से आज हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में विराजमान हैं. मोदी जी खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं. विपक्षी नेताओं को डराने धमकाने, भाजपा में शामिल कराने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं.

Also Read: पीएम मोदी ने सहारनपुर से विपक्ष को ललकारा, कहा ये चुनाव विकसित भारत बनाने का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >