Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की एक गलती और बीजेपी को मिली लोकसभा चुनाव 2024 की पहली जीत, जानें पूरा मामला

Lok Sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत हो चुकी है. 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान कराए गए. 7 चरणों में कराए जा रहे चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. लेकिन परिणाम आने से पहले ही बीजेपी को आम चुनाव में पहली जीत मिल गई है. बीजेपी को यह जीत कांग्रेस की गलती के कारण मिली है.

Lok Sabha Election 2024: गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. यह मौजूदा लोकसभा चुनाव में बीजेपी की पहली जीत है. जिलाधिकारी सह चुनाव अधिकारी सौरभ पारधी ने दलाल को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपने के बाद कहा, मैं घोषणा करता हूं कि भाजपा उम्मीदवार मुकेश कुमार चंद्रकांत दलाल को सूरत संसदीय क्षेत्र से सदन के लिए विधिवत निर्वाचित घोषित किया जाता है.

कैसे हुई बीजेपी उम्मीदवार की जीत

सूरत जिला चुनाव कार्यालय के अनुसार दलाल को छोड़कर सूरत लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले सभी आठ उम्मीदवारों ने अंतिम दिन अपना नाम वापस ले लिया जिनमें चार निर्दलीय, तीन छोटे दलों के और बहुजन समाज पार्टी के प्यारेलाल भारती शामिल हैं.

कांग्रेस की एक गलती की वजह से बीजेपी उम्मीदवार को मिली जीत

सूरत सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल को जीत कांग्रेस की गलती के कारण मिली. रविवार को निर्वाचन अधिकारी ने सूरत सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का नामांकन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में प्रथम दृष्टया विसंगति होने के बाद रद्द कर दिया था. कुंभानी का नामांकन रद्द होने के बाद पार्टी के वैकल्पिक उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले सुरेश पडसाला का नामांकन पत्र भी रद्द कर दिया था. नीलेश कुंभानी ने जिसे अपना प्रस्तावक बनाया था, उसने चुनाव आयोग में हलफनामा देकर कहा कि वो कांग्रेस उम्मीदवार के प्रस्तावक नहीं हैं और उनका हस्ताक्षर नहीं है. चुनाव आयोग ने प्रस्तावकों को पेश करने का आदेश दिया, लेकिन कुंभानी के प्रस्तावक पेश नहीं हो पाए. कुंभानी ने बताया कि तीनों प्रस्तावकों से उनकी बात हुई थी, लेकिन अब उनका फोन बंद आ रहा है.

जीत के बाद क्या बोले मुकेश दलाल

सूरत लोकसभा सीट से निर्विरोध निर्वाचित होने पर बीजेपी के मुकेश दलाल ने कहा, आज मुझे निर्विवादित विजय घोषित किया गया है तो गुजरात और देश में पहला कमल खिला है. मैं मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्य के सीएम और राज्य भाजपा प्रमुख को धन्यवाद देता हूं. यह पूर्ण बहुमत सरकार के गठन की दिशा में पहला कदम है.

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कुंभानी का नामांकन भाजपा के इशारे पर रद्द किया गया. पार्टी ने कहा कि वह इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देगी.

मुकेश दलाल को मिल रही बधाईयां

भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, सूरत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला कमल भेंट किया है. मैं सूरत लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई देता हूं.

7 मई को 25 सीटों पर होगा मतदान

गुजरात की सभी 26 सीट के लिए 7 मई को मतदान प्रस्तावित है , लेकिन सूरत सीट का नतीजा पहले ही आ जाने के कारण अब उस दिन 25 सीट पर मतदान होगा. भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सभी 26 सीट पर जीत हासिल की थी.

Also Read: कौन हैं BJP के पहले प्रत्याशी, जो बिना वोटिंग ही जीत गए चुनाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >