राहुल गांधी ने कहा-यह Exit Poll नहीं मोदी मीडिया का फैंटेसी पोल है, इंडिया गठबंधन को मिलेंगी 295 सीटें

राहुल गांधी ने यह दावा किया है कि इंडिया गठबंधन को चुनाव में 295 सीटें मिलेंगी. वहीं जयराम रमेश ने एग्जिट पोल को बोगस बताया.

Exit Polls : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसका नाम एग्जिट पोल नहीं, मोदी मीडिया पोल है. यह मोदी जी का पोल है, फैंटेसी पोल है, इसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है. राहुल गांधी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन को 295 सीटें मिलेंगी. उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला का साॅन्ग सुना है आपने 295, उतनी ही सीटें हमें मिलेंगी.

जयराम रमेश ने एग्जिट पोल को बताया बोगस

कांग्रेस के नेता आज बैठक कर रहे थे. यह बैठक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुग खरगे के नेतृत्व में आयोजित की गई थी. बैठक में चर्चा क्या हुई, इसपर राहुल गांधी ने कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने यह बताया कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. कांग्रेस पार्टी की बैठक 4 जून की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई थी जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया के सामने कहा कि यह एग्जिट पोल फर्जी है. उन्होंने कहा कि हमारे निवर्तमान प्रधानमंत्री और गृहमंत्री निवर्तमान गृहमंत्री एक मनोवैज्ञानिक खेल कर रहे हैं. वे इस तरह के पोल से हमारे हौसले को तोड़ना चाहते हैं. वे हमारे ऊपर दबाव बनाना चाहते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि इंडिया गठबंधन को 4 जून को किसी भी हालत में 295 से कम सीटें नहीं मिलेंगी. जयराम रमेश ने एग्जिट पोल को सरकारी और जाली बताया है.

Also Read : Assembly Election Results 2024: अरुणाचल प्रदेश में फिर बीजेपी सरकार, सिक्किम में SKM का धमाल

जदयू ने Exit Poll को बताया सच्चाई के करीब, नीतीश के वोट बैंक का इंटैक्ट रहने का दावा

बाबर आजम ने की गावस्कर से मुलाकात, 9 जून को आमने-सामने होंगे भारत-पाक

इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार, केसी वेणुगोपाल का दावा

एग्जिट पोल पर चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह पोल बोगस है. इंडिया गठबंधन की सरकार देश में बनने जा रही है और इस बात को लेकर हमारे सभी नेता आश्वस्त हैं. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रही है. जब उनसे यह पूछा गया कि इंडिया गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी तो उन्होंने भी यह कहा कि हमें 295 सीटें मिलेंगी. हालांकि केसी वेणुगोपाल ने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया कि उनकी सरकार बनी तो प्रधानमंत्री कौन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >