Congress CEC: बिहार की सीटों पर कांग्रेस में मंथन, कटिहार से तारिक अनवर और किशनगंज से मोहम्मद जावेद का नाम फाइनल

I.N.D.I.A की मेगा रैली के बाद कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने रविवार को बड़ी बैठक की. जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिहार की सीटों पर चर्चा की. बिहार की लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई और ऐसी खबर है कि नाम लगभग तय हो गए हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि कटिहार लोकसभा सीट से तारिक अनवर और किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से मोहम्मद जावेद का नाम फाइनल कर लिया गया है.

Congress CEC: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता वाली केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और सीईसी के कई अन्य सदस्य शामिल हुए.

बिहार की 40 लोकसभा सीट में 9 पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

बिहार की कुल 40 लोकसभा में से कांग्रेस नौ सीट पर चुनाव लड़ रही है. 26 सीट पर उसकी सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल और पांच सीट पर वाम दल चुनाव लड़ रहे हैं. बिहार में गठबंधन में कांग्रेस के हिस्से में नौ सीट- किशनगंज, कटिहार, पटना साहिब, भागलपुर, सासाराम, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण और महाराजगंज आई हैं.

कांग्रेस अबतक कुल 212 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस नौ अलग-अलग सूचियों में अब तक 212 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा. मतगणना चार जून को होगी.

भाजपा-आरएसएस जहर की तरह, लोकतंत्र को हराने के लिए सभी एकजुट हों: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना ‘जहर’ से करते हुए कहा कि लोकतंत्र एवं संविधान को बचाने लिए सभी को मिलकर भाजपा को पराजित करना होगा. खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘तानाशाही’ के विचार में विश्वास करने का आरोप लगाया और दावा किया कि जब तक प्रधानमंत्री मोदी तथा उनकी विचारधारा को सत्ता से नहीं हटाया जाएगा, तब तक देश में सुख और समृद्धि नहीं आ सकती.

Also Read: I.N.D.I.A. Alliance Rally: केजरीवाल और हेमंत सोरेन की रिहाई, चुनाव में पार्टियों को समान अवसर…’इंडिया’ गठबंधन ने रखी 5 सूत्री मांगें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >