I.N.D.I.A. Alliance की जीत पर क्या केजरीवाल बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें AAP नेता का जवाब

I.N.D.I.A. Alliance: लोकसभा चुनाव 2024 में अबतक 5 चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं. जिसके बाद एनडीए और ‘इंडिया’ गठबंधन ने अपनी जीत का दावा कर दिया है. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री उम्मीदवार, स्वाति मालीवाल मारपीट मामले सहित कई मुद्दों पर अपनी राय रखी.

I.N.D.I.A. Alliance: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जब पूछा गया कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन को जीत मिलती है, तो क्या वो देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, मेरा अगला प्रधानमंत्री बनने का कोई इरादा नहीं है, आप एक छोटी पार्टी है जो केवल 22 सीट पर चुनाव लड़ रही है.

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री उम्मदवार पर क्या बोले केजरीवाल

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार किए जाने संबंधी सवाल पर केजरीवाल ने कहा, प्रधानमंत्री पद के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार का चयन लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद किया जाएगा.

‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार मेरी रिहाई सुनिश्चित करेगी: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आता है तो वह न्यायपालिका को मौजूदा अत्यधिक दबाव से मुक्त करेगा और साथ ही पांच जून को जेल से उनकी रिहाई भी सुनिश्चित करेगा क्योंकि उनके खिलाफ सभी मामले फर्जी हैं. तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल अपनी चुनावी रैलियों में कहते रहे हैं कि अगर विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन जीतता है तो चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के अगले दिन वह जेल से मुक्त हो जाएंगे. जब केजरीवाल से पीटीआई ने पूछा कि वह ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं, जिसका अर्थ है कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बावजूद ‘इंडिया’ गठबंधन उन्हें मुक्त कराने के लिए अदालत की बांह मरोड़ देगा. इस पर दिल्ली सीएम ने कहा, न्यायपालिका इस समय काफी दबाव में है. हर कोई जानता है कि वह अब कितने दबाव में काम कर रही है. यह पूछे जाने पर कि क्या उनका मतलब यह है कि जीतने की स्थिति में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार भी उन्हें रिहा कराने के लिए अदालतों पर दबाव डालेगी, केजरीवाल ने कहा, हम कोई दबाव नहीं डालेंगे लेकिन अगर न्यायपालिका से दबाव हटा दिया जाए तो न्याय निष्पक्षता से मिलना शुरू हो जाएगा.

केजरीवाल ने सभी मामले को बताया फर्जी

अरविंद केजरीवाल ने कहा, मेरे खिलाफ सभी मामले फर्जी हैं. कहीं भी पैसे का कोई लेन-देन नहीं है. एक पैसे का भी पता नहीं चला है. अगर भ्रष्टाचार था, तो पैसा कहां गया?

पत्नी सुनीता केजरीवाल को नहीं है राजनीति में रुचि

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि भविष्य में उनकी पत्नी के चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है, क्योंकि उनकी (सुनीता की) सक्रिय राजनीति में कोई रुचि नहीं है. हालांकि वह उनकी गिरफ्तारी के बाद आक्रामक तौर पर सामने आयी थीं. उन्होंने कहा, मेरे जीवन के हर कदम पर सुनीता ने मेरा साथ दिया है. मैं उसके जैसी जीवनसंगिनी पाने वाला एक सौभाग्यशाली व्यक्ति हूं. मुझ जैसे सनकी इंसान को बर्दाश्त करना आसान नहीं है.

Also Read: PM मोदी के मुंह से महंगाई का एक शब्द नहीं निकलता, प्रियंका गांधी ने बोला हमला, महिलाओं के साथ किया पारंपरिक नृत्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >