Amit Shah Chhattisgarh: नक्सल प्रभावित कोरबा में अमित शाह की रैली, कोरोना टीका पर राहुल गांधी को घेरा

Amit Shah Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित किया. शाह ने इस दौरान कांग्रेस और सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.

Amit Shah Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पीएम मोदी के पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड और 25 साल का एजेंडा है. पीएम मोदी ने लोगों को टीका देकर, कोविड को खत्म कर दिया है. ‘राहुल बाबा’ कहते थे कि यह ‘मोदी वैक्सीन’ है और लोगों से इसे न लेने के लिए कहते थे, लेकिन अच्छा हुआ कि किसी ने उनकी बात नहीं सुनी. एक दिन वह अपनी बहन के साथ गए और अंधेरा होने पर टीका लगवाया.

अमित शाह ने कांग्रेस और पूर्व की भूपेश बघेल सरकार पर हमला बोला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और पूर्व की भूपेश बघेल सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा, भूपेश बघेल सरकार में, नक्सलवाद को बढ़ावा दिया गया था. जब विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार बनी, तो केवल 4 महीनों में 95 लोग मारे गए, 350 गिरफ्तार हुए और कई लोगों ने आत्मसमर्पण किया. मैं कहना चाहता हूं कि पीएम मोदी ने बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश से नक्सलवाद खत्म कर दिया है. पांच साल में छत्तीसगढ़ छोड़ दिया, यहां तो भूपेश बघेल की सरकार थी, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाओ और हम 2 साल में नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर देंगे.

हमने आरक्षण न हटाया और ना ही हटाएंगे

अमित शाह ने कोरबा की रैली में कहा, हम एसटी, एससी और ओबीसी के आरक्षण को नहीं हटाएंगे, ना ही हम कांग्रेस को ऐसा करने देंगे. हम पिछले 10 साल से बहुमत में हैं, लेकिन हमने आरक्षण नहीं हटाया और ना ही इसे हटाएंगे. कांग्रेस पर हमला करते हुए शाह ने कहा, झूठ जोर से बोलना, सार्वजनिक रूप से बोलना और बार-बार बोलना ही कांग्रेस का मंत्र बन गया है.

Also Read: पीएम मोदी का गुजरात दौरा, बनासकांठा और साबरकांठा में करेंगे जनसभा, जानिए कब है वोटिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >