Amit Shah: पीएम मोदी की ‘भारतीय गारंटी’ और राहुल गांधी की ‘चीनी गारंटी’ के बीच है चुनाव, तेलंगाना में बोले शाह

Amit Shah: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में ताबड़तोड़ रैली और जनसभा की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन पर जमकर निशाना साधा.

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि 2024 का चुनाव राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी है और इनमें मुकाबला विकास के लिए वोट और ‘जिहाद के लिए वोट’ के बीच है. उन्होंने तेलंगाना के भोनगीर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘भारतीय गारंटी’ और राहुल गांधी की ‘चीनी गारंटी’ के बीच हैं.

अमित शाह ने तेलंगाना में 10 सीटें जीतने का किया दावा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 2019 में तेलंगाना की जनता ने हमें 4 सीटें दीं. इस बार हम तेलंगाना में 10 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतेंगे. तेलंगाना में यह डबल डिजिट स्कोर पीएम मोदी को 400 सीटों के पार पहुंचा देगा.

झूठ बोलकर चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस: शाह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, कांग्रेस झूठ बोलकर चुनाव लड़ना चाहती है. कांग्रेस कहती है कि अगर नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे तो आरक्षण खत्म कर देंगे. पीएम मोदी पिछले 10 साल से इस देश का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने आरक्षण खत्म नहीं किया. शाह ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, पार्टी ने मुसलमानों को 4% आरक्षण देकर एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण लूट लिया है. अगर आप बीजेपी को जिताएंगे तो हम एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण बढ़ा देंगे.

शाह ने कांग्रेस बीआरएस और एआईएमआईएम को तुष्टीकरण की तिकड़ी बताया

कांग्रेस, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को ‘तुष्टीकरण की तिकड़ी’ बताते हुए शाह ने कहा कि ये दल राम नवमी जुलूस नहीं निकालने देते और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध भी करते हैं. उन्होंने कहा, ये लोग हैदराबाद मुक्ति दिवस (17 सितंबर) नहीं मनाने देते. ये लोग सीएए का विरोध करते हैं. ये लोग तेलंगाना को शरिया और कुरान के आधार पर चलाना चाहते हैं.

Also Read: क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच कुछ गलतफहमियां हैं? जानें क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >