Lok Sabha Election 2024: 'आप' ने पंजाब के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी की, मालविंदर सिंह को आनंदपुर साहिब से टिकट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को पंजाब में दो और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. जिन दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की ऐलान किया गया, उसमें होशियारपुर और आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट शामिल हैं.

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज कुमार चब्बेवाल को होशियारपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है. तो मालविंदर सिंह कंग आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़ेंगे.

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची

होशियारपुर – राज कुमार चब्बेवाल
आनंदपुर साहिब – मालविंदर सिंह कंग

14 मार्च को आप ने जारी की थी 8 उम्मीदवारों की पहली सूची

आम आदमी पार्टी (आप) ने 14 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पंजाब में आठ उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की थी. पहली सूची में पार्टी ने पांच कैबिनेट मंत्रियों को मैदान में उतारा, जबकि कांग्रेस के एक पूर्व विधायक और एक पंजाबी अभिनेता को भी टिकट दिया.

पंजाब के इन कैबिनेट मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में आप ने उतारा

पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों – कुलदीप सिंह धालीवाल को अमृतसर सीट से, लालजीत सिंह भुल्लर को खडूर साहिब से, गुरुमीत सिंह खुदियां को बठिंडा से, गुरुमीत सिंह मीत हेयर को संगरूर से और बलबीर सिंह को पटियाला लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है. भगवंत मान सरकार में एनआरआई मामलों और प्रशासकीय सुधार विभाग के मंत्री धालीवाल ने 2019 का लोकसभा चुनाव अमृतसर सीट से लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे. धालीवाल अजनाला (अमृतसर), भुल्लर पट्टी (तरनतारन), खुदियां लांबी (मुक्तसर) और बलबीर सिंह क्रमशः और पटियाला ग्रामीण(पटियाला) से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए. मान सरकार में भुल्लर के पास परिवहन विभाग जबकि खुदियां के पास कृषि विभाग है.

जालंधर से सांसद सुशील रिंकू को फिर से आप ने मैदान में उतारा

खेल और युवा मामलों, जल संसाधन और विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के मंत्री हेयर ने संगरूर से चुनाव मैदान में उतारे जाने को लेकर पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद जताया. इस सीट पर भगवंत मान ने 2014 और 2019 में इस पर जीत दर्ज की थी. जालंधर से सांसद सुशील रिंकू एक बार फिर इसी सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं.

फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी को आप ने मैदान में उतारा

पार्टी ने गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. बस्सी पठाना सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक सिंह हाल में आप में शामिल हुए थे. लोकप्रिय पंजाबी अभिनेता और गायक करमजीत अनमोल को फरीदकोट सीट से आप ने उम्मीदवार बनाया है. अनमोल को मुख्यमंत्री मान का करीबी माना जाता है. 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने मान के साथ चुनाव प्रचार किया था. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल आप पंजाब में अकेले चुनाव लड़ रही है. पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं.

Also Read: राजस्थान के कोटपूतली में गरजे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस का मतलब देश की हर बीमारी की जड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >