अगर आप घर बैठे कमाना चाहते हैं पैसा तो टेलीकॉलिंग सहित इन ऑप्शन को करें ट्राई

Work From Home Jobs: टेलीकॉलिंग, सेल्स, डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एंट्री और ऑनलाइन टीचिंग जैसे फील्ड में घर बैठे काम करने के कई अवसर उपलब्ध हैं. ऐसे में आइए जानते हैं 4 ऐसे काम जो आप घर बैठे कर सकते हैं.

Ranchi Work From Home Jobs: रांची में वर्क फ्रॉम होम (WFH) जॉब्स का दायरा लगातार बढ़ रहा है. अगर आप घर बैठे नौकरी करना चाहते हैं, तो टेलीकॉलिंग, सेल्स, डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एंट्री और ऑनलाइन टीचिंग जैसे सेक्टर में कई अवसर उपलब्ध हैं. इन नौकरियों में फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. योग्यता और अनुभव के आधार पर हर महीने 10,000 रुपये से 75,000 रुपये तक कमाई की जा सकती है. आइए जानते हैं रांची में उपलब्ध 4 ऐसे वर्क फ्रॉम होम जॉब्स के बारे में, जिनके जरिए आप घर बैठे अपना करियर बना सकते हैं.

टेलीकॉलिंग और कस्टमर सपोर्ट में मौके

अगर आप भी घर से काम करना चाहते हैं तो बता दें कि टेलीकॉलिंग और कस्टमर सपोर्ट सेक्टर समय-समय पर कई भर्तियां निकाला रहता है. टेलीकॉलिंग के काम में ग्राहक से बातचीत, लीड जनरेशन और कस्टमर क्वेरी का समाधान जैसे कार्य शामिल हैं. इस क्षेत्र में 10,000 रुपये से 50,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिल सकता है. रांची में Ayuda Solutions, TechBird Business जैसी कई टेलीकॉलिंग की कंपनियां हैं.

सेल्स और मार्केटिंग में बेहतर कमाई

इंश्योरेंस सेल्स, बिजनेस डेवलपमेंट और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े वर्क फ्रॉम होम जॉब्स भी उपलब्ध हैं. इन पदों पर फिक्स सैलरी के साथ इंसेंटिव भी दिया जाता है. अच्छा प्रदर्शन करने वाले कैंडिडेट हर महीने 75,000 रुपये तक की कमाई कर सकते हैं.

बैक ऑफिस और डेटा एंट्री की नौकरियां

जिन उम्मीदवारों को कंप्यूटर और एमएस एक्सेल की सामान्य जानकारी है, उनके लिए बैंक ऑफिस और डेटा एंट्री की कई वैकेंसी उपलब्ध हैं. इन पदों पर डॉक्यूमेंट्स तैयार करना, डेटा अपडेट करना और रिकॉर्ड मैनेज करना जैसे काम होते हैं. इसमें 18,000 रुपये से 30,000 रुपये प्रति महीने तक का वेतन मिल सकता है.

ऑनलाइन टीचिंग का भी विकल्प

ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म्स के जरिए छात्रों को पढ़ाने का ऑप्शन भी है. कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जो फ्रेशर और एक्सपीरियंस दोनों तरह के उम्मीदवारों को मौका दे रहे हैं. विषय के अनुसार ऑनलाइन क्लास लेकर घर बैठे अच्छी कमाई की जा सकती है.

यह भी पढ़ें- सिर्फ IIT ही नहीं इन नौकरियों के रास्ते भी खुलते हैं, जानें गेट के बाद मिलने वाले अवसर




प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >