WB Board 10th Result 2025 Date OUT: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2 मई को, यहां कर सकेंगे चेक

WB Board 10th Result 2025 Date OUT: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने WB माध्यमिक परीक्षा के नतीजे जारी करने की तिथि और समय की घोषणा कर दी है. WBBSE माध्यमिक कक्षा 10वीं के नतीजे 2 मई को सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी करेगा, जिसकी अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष और एडहॉक कमेटी करेंगे. नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे.

WB Board 10th Result 2025 Date OUT: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने WB माध्यमिक परीक्षा के नतीजे जारी करने की तिथि और समय की घोषणा कर दी है. WBBSE माध्यमिक कक्षा 10वीं के नतीजे 2 मई को सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी करेगा, जिसकी अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष और एडहॉक कमेटी करेंगे. नतीजे आधिकारिक वेबसाइट result.wbbsedata.com पर उपलब्ध होंगे.

छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके अपने WB बोर्ड माध्यमिक परिणाम 2025 की जांच कर सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. WBBSE माध्यमिक कक्षा 10वीं के परिणाम लिंक सुबह 9:45 बजे से एक्टिव हो जाएंगे. पश्चिम बंगाल के स्कूलों को 2 मई को सुबह 10 बजे से बोर्ड के अपने संबंधित कैंप कार्यालयों से कक्षा 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र मिलेंगे.

WB Board 10th Result 2025 Date Declared: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

WBBSE माध्यमिक कक्षा 10वीं के नतीजे 2 मई को सुबह 9 बजे घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट लिंक सुबह 9:45 बजे से एक्टिव हो जाएगा. जिन छात्रों को किसी विषय में कम्पार्टमेंट है, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकते हैं, जिसकी तिथि और शेड्यूल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किया जाएगा. इस बार छात्र मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भी रिजल्ट देख सकेंगे.

WB बोर्ड माध्यमिक कक्षा 10 की मार्कशीट में छात्रों द्वारा विभिन्न विषयों में प्राप्त अंकों का उल्लेख किया गया है. छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि स्कोरकार्ड अनंतिम होगा. इसलिए, छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से मूल मार्कशीट एकत्र करने की आवश्यकता है. ऑनलाइन स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि के साथ-साथ विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक आदि का उल्लेख होगा.

ये भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में कम नंबर से न हों हताश, ये हैं विकल्प

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >