UPSSSC Recruitment 2026: Livestock Extension Officer के 1,251 पदों पर वैकेंसी

UPSSSC Recruitment 2026: Livestock Extension Officer 1,251 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. 10+2 और पशुधन प्रसार में डिप्लोमा वाले कैंडिडेट्स 9 से 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पशुपालन निदेशालय के तहत पशुधन प्रसार अधिकारी (Livestock Extension Officer) के 1,251 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 9 सितंबर 2026 से शुरू होगा. इंटेरेस्टेड और एलिजिबल कैंडिडेट्स 29 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे.

UPSSSC Recruitment 2026: एलिजबिलिटी 

पशुधन प्रसार अधिकारी पद के लिए कैंडिडेट का मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस या ऐग्रिकल्चर विषय के साथ 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है. इसके साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पशुधन प्रसार में 2 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए.

PET 2025 स्कोर जरूरी

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए UPSSSC (PET) 2025 में शामिल होना जरूरी है. केवल वैलिड PET 2025 स्कोर वाले कैंडिडेट्स ही आवेदन कर सकेंगे. शॉर्टलिस्टिंग PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर होगी.

UPSSSC Recruitment 2026: ऐज लिमिट 

1 जुलाई 2026 को कैंडिडेट की उम्र कम से कम 21 वर्ष और मैक्सिमम 40 वर्ष होनी चाहिए. SC, ST, OBC, PwD और पूर्व सैनिक कैंडिडेट्स को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार मैक्सिमम ऐज लिमिट में छूट मिलेगी.

Important Date: इम्पॉर्टन्ट डेट

इवेंटडेट 
नोटिफिकेशन जारी10 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू9 सितंबर 2026
आवेदन की लास्ट डेट29 सितंबर 2026
फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट6 अक्टूबर 2026

ये भी पढ़ें: BPSC 72वीं परीक्षा के लिए GK के 20 जरूरी सवाल जवाब

कैटेगरी वाइज पोस्ट और सैलरी

कैटेगरीपद
GEN500
SC254
ST28
OBC345
EWS124
कुल1,251

सैलरी की बात करे तो सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को पे मैट्रिक्स लेवल-5 के तहत ₹29,200 से ₹92,300 प्रति माह का वेतन मिलेगा. इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे.

UPSSSC Recruitment 2026: एप्लीकेशन फीस 

सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस के तौर पर ₹25 जमा करना होगा. मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स से परीक्षा शुल्क अलग से लिया जाएगा.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

कैंडिडेट सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. इसके बाद Applicant Segment में जाकर PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर या ईमेल पर प्राप्त OTP से लॉग-इन करें. PET से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो और सिग्नेचर स्क्रीन पर दिखाई देंगे. इसके बाद पशुधन प्रसार अधिकारी पद का चयन कर शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भरें. ₹25 प्रोसेसिंग फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें. अंत में भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें: शिक्षक बनने का इंतजार खत्म! यूपी में 1625 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >