चंपारण की बेटी को UPSC की जिद, 5वें प्रयास में शुभ्रा को मिला रैंक 147

UPSC Rank 147 Shubhra Roy: पश्चिमी चंपारण की रहने वाली शुभ्रा रॉय ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 147 हासिल कर जिले का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया. UPSC जैसी कठिन परीक्षा में चार बार असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी. 5वें प्रयास में उन्हें रैंक 147 मिला है.

UPSC Rank 147 Shubhra Roy: शुभ्रा रॉय ने University of Delhi से बीए ऑनर्स इन इकोनॉमिक्स किया है. शुभ्रा ने इकोनॉमिक्स को अपना ऑप्शनल सब्जेक्ट चुना था. उन्हें यह सफलता पांचवें प्रयास में मिली. उन्होंने लिखित परीक्षा में 805 अंक और इंटरव्यू में 185 अंक हासिल किए, जिसके बाद उनका कुल स्कोर 990 रहा.

UPSC Rank 147 Shubhra Roy: कौन हैं शुभ्रा रॉय?

शुभ्रा रॉय मूलरूप से बिहार के पश्चिम चंपारण की रहने वाली हैं. एक साधारण परिवार से आने वाली शुभ्रा रॉय शुरू से पढ़ाई में अव्वल रही हैं. शुभ्रा रॉय ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई University of Delhi से पूरी की. उन्होंने बीए ऑनर्स इन इकोनॉमिक्स किया था.

पढ़ाई के दौरान ही उनकी रुचि देश और समाज से जुड़े मुद्दों में बढ़ने लगी थी. इसी वजह से उन्होंने UPSC जैसी कठिन परीक्षा देने का फैसला किया. इकोनॉमिक्स विषय में मजबूत पकड़ होने की वजह से उन्होंने इसे ही अपना ऑप्शनल सब्जेक्ट चुना.

UPSC की तैयारी

UPSC की तैयारी शुभ्रा के लिए आसान नहीं रही. शुरुआती चार प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली. कई बार निराशा भी हाथ लगी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. हर असफलता के बाद उन्होंने अपनी रणनीति बदली और कमजोरियों पर काम किया. लगातार आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस की, करंट अफेयर्स पर पकड़ मजबूत बनाई और अपने नोट्स को बेहतर किया. आखिरकार पांचवें प्रयास में उन्हें बड़ी सफलता मिली और AIR 147 हासिल कर उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया.

Shubhra Roy की मार्कशीट

शुभ्रा रॉय की मार्कशीट उनकी मेहनत और लगातार अभ्यास की कहानी बताती है. उन्होंने लिखित परीक्षा में 805 अंक हासिल किए, जबकि इंटरव्यू में 185 नंबर मिले. इस तरह उनका कुल स्कोर 990 रहा. इतनी शानदार परफॉर्मेंस ने उन्हें देशभर में 147वीं रैंक दिलाई.

यह भी पढ़ें: इंटर्नशिप के साथ UPSC की तैयारी, दूसरे प्रयास में यश्वी को AIR 97

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >